फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल की सुबह अरदास से, किरण की ट्विटर से

Thu, 27 Mar 2014 09:40 AM IST
रूबी सिंह / अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के पहनावे के साथ-साथ उनकी रूटीन भी कुछ अलग हो गई है। बालीवुड टर्न टू पॉलिटिक्स अभिनेत्री गुल की सुबह जहां अरदास से होती है, तो किरण खेर की ट्विटर पर सिटी ब्यूटीफुल को गुड मॉर्निंग विश करने से। वहीं बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां की सुबह साढे़ पांच बजे बेड टी और न्यूज पेपर पढ़ने से होती है।  
विज्ञापन

बाक्स
कुर्ता विद जींस में सहज फील करती हूं: गुल
कॉटन कुर्ता विद जींस, ब्राउन लेदर शू और दुपट्टा है अभिनेत्री से नेता बनीं गुल पनाग का स्टाइल। गुल कॉटन कुर्ता विद जींस और जूते पहन रही हैं। साथ ही गुल ने मेकअप को पूरी तरह से नो कर दिया है। वह इन दिनों 20 घंटे काम कर रही हैं। इसलिए ड्रेस भी कम्फर्टेबल होनी चाहिए। गुल ने कहा कि उन्होंने चुनाव के लिए कुछ खास शॉपिंग नहीं की, सिर्फ अपने पुराने कॉटन कुर्ते निकाले।

एस्सरीज
गुल सिर्फ वॉच और एक सिल्वर ब्रेसलेट पहनती हैं। वह सिंपल लुक में रहना चाहती हैं। उनका कहना हैं कि वह मैराथन रेसर हैं।  

साड़ी से सूट पर आईं किरण
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर दिन की शुरुआत ट्विटर पर सिटी के लोगों को गुड मॉर्निंग विश के साथ करतीं हैं। इसके बाद वह शेडयूल के अनुसार अधिक से अधिक लोगों से मिलने की कोशिश करतीं हैं। उनका कहना है कि प्रचार के समय वे खुद को कम्फर्टेबल रखने के लिए सूट पहन रही हैं। वहीं मेकअप की बात की जाए तो उन्हाेंने कहा कि मेकअप एक महिला का गहना होता है, इसलिए मेकअप तो वह करतीं ही हैं।
विज्ञापन


एस्सरीज
अभिनेत्री किरण खेर डिजाइनर सूट और चूड़ीदार सलवार पहन रही हैं। एस्सरीज के नाम पर अभिनेत्री ने चार अंगुलियाें में गोल्ड रिंग विद स्टोन पहनी हैं और हाई हिल सैंडल पहनती हैं।

डाइट और ड्रेस पर खास ध्यान: जन्नत  
बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां सुबह साढे़ पांच बजे उठ जाती हैं और साढे़ छह बजे से वह डोर टू डोर प्रचार शुरू कर देतीं हैं। ताकि सिटी के अधिक से अधिक लोगों से रू-ब-रू हो सकें। उनका कहना है कि वह भाषण देने में विश्वास नहीं रखती। दिनभर प्रचार में व्यस्त रहने के कारण जन्नत अपनी डाइट का भी खास ध्यान रख रही हैं। फ्रूट और सादा खाना उनकी डाइट में शामिल है। जन्नत ने कहा कि वह साड़ी की बजाए सूट में अधिक कंफर्टेबल हैं, इसलिए अधिकतर सूट पहनती हैं।
विज्ञापन


एस्सरीज
बसपा प्रत्याशी जन्नत कॉटन सूट विद सलवार पहन रही हैं। जन्नत का मानना है कि एक नेता पर जींस सूट नहीं करती। इसके अलावा वो कुछ खास आभूषण नहीं पहनतीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें