फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले इनेलो में संगठनात्मक फेरबदल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी बदलाव

Fri, 12 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी में संगठनात्मक बदलाव किया है। प्रमुख पदों से कुछ पदाधिकारियों को हटाया गया है तो कई वर्करों को अहम जिम्मेवारी दी गई है। ओपी चौटाला ने किसान सेल के अध्यक्ष पद के दायित्व से पूर्व विधायक निशान सिंह को मुक्त करते हुए उनके स्थान पर पूर्व विधायक कली राम को नियुक्त किया है।
विज्ञापन


धारा सिंह को संयोजक पद से हटाते हुए अब कर्मचारी सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है और उनकी जगह संयोजक का दायित्व बलवीर सिंह को दिया गया है। एक और नए प्रकोष्ठ का गठन करते हुए मेडिकल सेल का संयोजक डा. केसी काजल को बनाया गया है। हिसार और दादरी जिले की पार्टी इकाइयों में भी बदलाव करते हुए हिसार में राजेंद्र लितानी के स्थान पर सतवीर सिसाय को जिला प्रधान और दादरी में नरेश द्वारका के स्थान पर अब विजय पंचगांवा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ये बदलाव किए गए

हरियाणा के पूर्व CM चौटाला
पूर्व सीएम चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी बदलाव किए हैं। वे स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। जबकि अनंत राम तंवर, साधु राम चौधरी, नारायण प्रसाद अग्रवाल, कुमारी फूलवती, अश्वनी दत्ता और रामभगत गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रिटायर्ड आईएएस आर एस चौधरी  महासचिव के पद पर रहेंगे, जबकि  रमेश गर्ग, बृज शर्मा और पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह भी महासचिव का पदभार संभालेंगे।

युद्धवीर आर्य पूर्व सदस्य हरियाणा लोकसेवा आयोग, चत्तर सिंह पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग, बलवंत सिंह मायना पूर्व विधायक, सुरेश मित्तल और अशोक शेरवाल सचिव का पदभार संभालेंगे। डा. केसी बांगड़ पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा आयोग राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे और दीपचंद गोयल पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे। सभी सांसद, हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष और राज्य के पार्टी अध्यक्ष अपने पदों के दायित्व के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।

इनेलो सुप्रीमो ने संसदीय बोर्ड में भी फेरबदल किया है। नंदलाल चौधरी के निधन होने के कारण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश चौटाला के अलावा अब चार सदस्य अशोक अरोड़ा, बीडी डालिया, अंजु सिंह और कमल नागपाल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें