भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर के पति अनुपम खेर को मंगलवार दोपहर को हलवाई नरेश कुमार पन्ना ने गुलाब जामुन से तोला।
इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि पन्ना ने अनुपम खेर को गुलाब जामुन से तोल कर वापिस अपनी दुकान में रख लिए। जबकि पन्ना का कहना कि करीब 80 किलो गुलाब जामुन से तोलने के बाद उन्होंने लोगों को गुलाब जामुन बांटे हैं।
यही नही पन्ना का कहना कि उसने गुलाब जामुन के साथ पांच शो फ्रूटी भी बांटी हैं। जबकि मौके पर मौजूद विकास नगर के जसवीर सिंह, अविनाश राय मनीमाजरा के सुरेंद्र सिंह, आत्मा राम, मोहम्मद शमीम, कश्मीरा सिंह आदि का कहना कि ऐसा नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि दो या चार किलो गुलाब जामुन बांट कर बाकी दुकान में रख लिये गए।
नरेश कुमार पन्ना हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पन्ना संयुक्त व्यापार मंडल के मुख्य प्रधान भी रहे हैं। मौजूदा समय में पन्ना व्यापार मंडल के चेयरमैन भी हैं।