फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिषियों की शरण में नेताजी

Fri, 14 Mar 2014 10:45 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में उम्मीदवारों की स्थिति जैसे-जैसे साफ होती जा रही है। वैसे ही नेताजी के समर्थक अब ज्योतिषियों की शरण में पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं नेताओं के घरों में रोज ज्योतिषियों और पुजारियों की आवाजाही बढ़ रही है। साथ ही शुभ तिथियों का चयन जारी है। इतना ही नहीं कई नेता तो मंदिरों में जाकर माथा टेकने पहुंच रहे है।

चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही नामांकन की डेट भी चुनाव आयोग ने फिक्स कर दी है। अब टिकट की चाह में नेता दिल्ली में डेरा जमाए हैं।

उधर, दिल्ली के बड़े नेताओं से संपर्क में तो हैं ही उनके समर्थकों ने नामांकन की तिथि फिक्स करने के लिए चंडीगढ़ के पुजारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए चंडीगढ़ के लिए 15 मार्च से 22 मार्च तक का समय रखा है।
विज्ञापन


शुभ तिथियां, वार और नक्षत्र
सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर के पुजारी जितेंद्र तिवारी का कहना है कि चुनाव में नामांकन के लिए द्वितीय, तृतीया, पंचमी, नवमी, दसवी, द्वादशी और पूर्णिमा तिथि शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन


वहीं, इसके लिए शुक्रवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार शुभ माना गया है। देवालय पूजक परिषद के संरक्षक उमाशंकर पांडे और कोषाध्यक्ष लाल बहादुर दुबे ने बताया कि नामांकन के लिए शुभ नक्षत्रों में अश्विनी, रोहिणी, पुर्नवसु, पुष्य, तीनों उत्तरा, हस्त, अनुराधा, श्रवण, धनिष्ठा और रेवती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें