फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में कोई सांसद खर्च नहीं कर पाया पूरा विकास बजट, विशेष रिपोर्ट

Sun, 31 Mar 2019 12:40 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
2014 में हरियाणा के लोगों ने जिन सांसदों को चुनकर लोकसभा में भेजा था। उनमें से किसी भी सांसद ने अपने इलाके में एमपी लैड स्कीम के तहत विकास बजट पूरा खर्च नहीं किया है। हरियाणा में इन सांसदों द्वारा अपने इलाकों के विकास पर खर्च किए जाने वाला करीब 37.83 करोड़ रुपये बच गया है। यह अब आचार संहिता के चलते खर्च नहीं हो सकता।
विज्ञापन


संबंधित संसदीय क्षेत्रों के स्थानीय अफसरों की लापरवाही भी इस कोष को खर्च न करा पाने की एक वजह है। लापरवाही का आलम ऐसा रहा कि कई सांसदों को एमपी लैड की केंद्र की ओर से जारी होने वाली सभी किस्तें रिलीज ही नहीं हो पाई। इसका खामियाजा संबंधित इलाके की जनता को विकास कार्यों से महरूम रहकर भुगतना पड़ा।

हरियाणा में राजनीतिक मामलों के जानकार प्रोफेसर रमेश मदान के अनुसार, विकास बजट का समय पर खर्च न हो पाना जनहित में नहीं है। एमपीलैड स्कीम के तहत विकास बजट की सभी किश्तें भी समय पर जारी न हो पाना, भी गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपीलैड का पूरा बजट खर्च करने में कुछ ऐसे हैं आंकड़े

- अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया को 22.50 करोड़ एमपीलैड स्कीम का विकास बजट रिलीज हुआ। स्थानीय अफसरों द्वारा समय पर ऑडिट व यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) केंद्र को नहीं भेजा गया, इसलिए 2.50 करोड़ की किस्त रुकी और 5.30 करोड़ खर्च नहीं हो पाए।
- गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत को एमपीलैड स्कीम के तहत 25 करोड़ का बजट रिलीज हुआ, लेकिन 5.10 करोड़ खर्च नहीं हो पाया।

- सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रौड़ी को 25 करोड़ विकास बजट रिलीज हुआ, मगर 4.96 करोड़ खर्च नहीं हुआ।
- करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा को 20 करोड़ विकास बजट के रिलीज हुए। 4.50 करोड़ खर्च नहीं हो पाए, क्योंकि केंद्र को समय पर ऑडिट व यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला। इस वजह से बाकी किस्तें रुकी।

- सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक को 25 करोड़ का विकास बजट रिलीज हुआ, लेकिन 3.76 करोड़ खर्च नहीं हुआ।
- रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को 22.50 करोड़ विकास बजट मिला, 3.70 करोड़ खर्च नहीं हो पाए, क्योंकि केंद्र को समय पर ऑडिट व यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला। इस वजह से बाकी किस्तें रुकी।

- हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला को विकास के लिए 22.50 करोड़ मिले, 3.56 करोड़ खर्च नहीं हुए, किस्त रुकी
- फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर को 22.50 करोड़ विकास के लिए मिले, 2.48 करोड़ खर्च नहीं हुए, किस्त रुकी

- भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर को 25 करोड़ विकास बजट रिलीज हुआ, 2.28 करोड़ खर्च नहीं हुए।
- कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी को 20 करोड़ विकास बजट मिला। 2.19 करोड़ खर्च नहीं हो पाए, क्योंकि केंद्र को समय पर ऑडिट व यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला। इस वजह से बाकी किस्तें रुकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें