लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग से ठीक पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। विधायक नजर सिंह ने पार्टी छोड़ दी और वे अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में नजर सिंह ने कांग्रेस ज्वॉइन की।
इससे पहले नजर सिंह की आप के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा के साथ जाने की खबरें थीं। बता दें कि सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी पर अपनी मूल विचाराधारा और सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी।