अब देश फिर से इसे दोहराने को तैयार है। भाजपा ने आतंकियों को घर में घुस कर मारा है, पहले की सरकारें तो बस वार्ता तक सीमित रहीं। भाजपा ने लोगों को जेएएम (जन धन खाते, एटीएम, मोबाइल) से जोड़कर हर योजना को पारदर्शी बना दिया है। मिलावटी सरकारों को यही बात नहीं पच रही है।
मंच पर किरण खेर के अलावा, चंडीगढ़ भाजपा प्रभारी प्रभात झा, चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, आनंदपुर साहिब से अकाली दल के प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मेयर राजेश कालिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कहा- नामदार के खास ने मुझे नीच कहा, उसे फिर पार्टी में शामिल कर लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाम लिए बिना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर पर भी निशाना साधा। उन्होंने मणिशंकर अय्यर का नाम लिए बिना कहा कि नामदार के खासमखास और उनकी पार्टी में मंत्री रहे एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी तो नीच है। उसके बाद गुजरात में बवाल हुआ तो दिखाने के लिए उन्हें पार्टी से निकाल दिया।
कुछ दिन बाद ही उन्हें फिर से पार्टी में बुला लिया। इसी तरह से नामदार के गुरु जी ने 84 के सिख दंगे पर कहा था कि हुआ तो हुआ। आप समझ सकते हैं कि वो किसकी बोली बोल रहे हैं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर आज पंजाब में चुनाव न होते, तो नामदार अपने उस गुरु को एक शब्द भी नही कहते।
देख लेना पंजाब चुनाव के बाद अपने गुरु को फिर से गले लगाकर आगे चल पड़ेंगे। मालूम हो कि सैम पित्रोदा ने सिख दंगों पर दिए गए अपने बयान में हुआ तो हुआ कहा था, जिसकी राहुल गांधी ने निंदा की थी और कहा था कि सैम पित्रोदा को का यह बयान शर्मनाक है।
पीएम मोदी ने कहा कि नामदार के परिवार ने, उनके साथियों ने इसी अहंकार के साथ देश पर दशकों तक शासन किया है। जब लाखों करोड़ों के घोटाले होते थे, कांग्रेस सोचती थी, हुआ तो हुआ। जब रेलमंत्री के रिश्तेदार रेलवे भर्तियों में भ्रष्टाचार करते थे, कांग्रेस सोचती थी, हुआ तो हुआ।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार ने कहा था, कांग्रेस एक सोच है। अब नामदार के गुरु ने बता दिया है कि कांग्रेस की सोच है, हुआ तो हुआ। नामदार के ये वही गुरु हैं जिन्होंने मिडिल क्लास का भी अपमान किया है। उन्होंने मिडिल क्लास को ‘सेल्फिश’ कहा था।
8 करोड़ लोगों के केवल कागजों पर चल रहे थे नाम
पीएम ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व कई लोगों का नाम केवल कागजों में चल रहा था। कोई परिवार नहीं है, उसके नाम पर राशन जा रहा था। कोई बुजुर्ग नहीं है, उसके नाम पर पेंशन जा रही थी और कोई छात्र ही नहीं उसके नाम पर स्कॉलरशिप भेजी जा रही थी। भाजपा ने सभी दस्तावेजों की जांच कराई तो 8 करोड़ नाम सिर्फ कागजों में थे। ईमानदार लोगों के रुपयों से पूर्व की सरकार ने अपने लोगों के पेट भरे हैं।
पीएम ने अन्य दलों पर चुटकी लेते हुए पूछा कि आपको कौन सी डीबीटी वाली सरकार चाहिए? डायरेक्ट बेनिफिट वाली या डायरेक्ट बिचौलिया ट्रांसफर वाली। क्योंकि बिचौलियों को खटकता है कि मोदी कैसे लोगों को सुविधाएं दे रहा है। कैसे दुनिया का हेडक्वार्टर भारत बन गया। क्यों दुनिया भर के लोग भारत आना चाहते हैं। मिलावटी सरकार को यह बात पच नहीं रही है।
अंतरिक्ष में भी हमने की है चौकीदारी
लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरिक्ष में स्पेस स्थापित कर हमने वहां भी चौकीदारी शुरू कर दी है। लोगों को यह हजम नहीं हो रहा। वर्षों पहले यह शक्ति हमारे पास थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण पूर्व की सरकार इसे लॉन्च करने की हिम्मत ही नहीं कर सकी, लेकिन भाजपा ने हिम्मत कर दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया।
युवाओं पर फोकस, पूछा भाजपा ने किए सही निर्णय
सभा में पीएम का ज्यादातर केंद्र बिंदु युवा ही रहे। उन्होंने भाजपा की नीतियों के बारे में युवाओं से पूछते हुए कहा कि क्या आतंकियों को घर में घुसकर मारने का निर्णय सही था? मध्यम वर्गीय परिवार को महत्व दिया क्या गलत किया? युवाओं ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर पीएम को समर्थन दिया।