फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 63 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द, तीन ने नाम लिया वापस

Thu, 25 Apr 2019 05:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों से 63 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। इसके अलावा अब तक तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। नामांकन पत्रों की छंटनी के उपरांत लोकसभा चुनाव में 240 उम्मीदवार रह गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 303 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान कमियां पाए जाने के बाद 63 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए।

उन्होंने बताया कि अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 5-5, सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ एवं गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से 7-7 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए। इसके अलावा सिरसा जिले से एक, हिसार से 18, करनाल से 10 और फरीदाबाद से 3 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र रोहतक से एक उम्मीदवार ने और गुरुग्राम से 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें