कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : File Photo
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने राजनीति छोड़ने को लेकर बड़ा बयान दे दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने शपथ ली कि अगर वे बेअदबी करने वालों को सजा न दिला पाए तो उनकी रूह भटकती रहेगी और वह राजनीति छोड़ देंगे।
कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के हक में मंगलवार को बठिंडा के थर्मल स्टेडियम में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि वे प्रियंका गांधी और कैप्टन के कहने पर 17 मई को फिर चुनाव प्रचार करने बठिंडा आएंगे।
17 मई आ रही है भाग बादल भाग, मैं तख्ता पलटने आ रहा हूं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के दो बड़े गप्पियों को सबक सिखाने के लिए वे वडि़ंग के हक में रैली करेंगे। वहीं इस दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि मोदी देश के नहीं सर्कस के शेर हैं।
चुनाव की तारीख ही भूल गए सीएम
रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लोकसभा चुनाव की तारीख भूल गए और उन्होंने 19 मई की जगह 17 मई को चुनाव होने का बोल दिया। इससे पहले मानसा से कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू बाला ने रैली में मौजूद लोगों को 19 मई की जगह 19 अप्रैल को कांग्रेस के हक में मतदान करने के लिए कहा।