फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: वोट डालकर लोग अंगुली पर लगी स्याही दिखाएं, खाने पर 15 फीसदी छूट पाएं

Wed, 27 Mar 2019 10:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर चंडीगढ़ में वोटरों को बड़ा तोहफा मिलेगा। वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाने पर होटल और रेस्टोरेंट छूट देंगे। 15 प्रतिशत की छूट शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर 19 से 25 मई तक रहेगी, तो आप वोट करें और इस छूट का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मंगलवार को एडिशनल चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनदीप सिंह बराड़ ने 'ईट प्योर वोट फॉर श्योर' नाम से अवेयरनेस कैंपेन लॉन्च किया। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की ओर से यह छूट देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

ऐसे किया जाएगा लोगों को जागरूक

सभी होटल, रेस्टोरेंट और खाने पीने की दुकानों पर 'ईट प्योर वोट फॉर श्योर' नाम से लॉन्च किए गए कैंप को डिस्प्ले और बैनर लगाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही खाने-पीने आने वाले लोगों के बिल पर स्टैंप के जरिए उन्हें उनके मताधिकार की ताकत बताते हुए वोट डालने के लिए जागरूक किया जाएगा।

ऐसे मिलेगी होटलों में छूट
मतदान के दिन आपको अपना वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखानी होगी। इसके बाद होटल, रेस्टोरेंट में आपको बिल में 15 फीसदी की छूट मिलेगी। 19 मई से 25 मई तक यह ऑफर चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें