फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताएगी कांग्रेस, भांप रही जातीय समीकरण

Wed, 10 Apr 2019 11:50 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा में विरोधी दलों को टक्कर देने के लिए कांग्रेस का मंथन जारी है। कांग्रेस सभी दस सीटों पर दमदार चेहरों पर ही दांव खेलना चाहती है। इसलिए हर सीट पर स्थानीय माहौल, विरोधियों की रणनीति और सियासी समीकरणों को देखते हुए विचार-विमर्श चल रहा है। इसके चलते मंगलवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में हुई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने की। हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, सीएलपी लीडर किरण चौधरी, समन्वय समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप शर्मा, नवीन जिंदल समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान जहां हर सीट पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई, वहीं छह सीटों अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, रोहतक और भिवानी-महेंद्रगढ़ के लिए नाम लगभग फाइनल कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अंबाला संसदीय सीट से पूर्व सांसद एवं राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा, कुरुक्षेत्र सीट से पूर्व सांसद नवीन जिंदल, रोहतक सीट से पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हिसार से पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है। इसके अलावा सोनीपत, करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद पर कांग्रेस जातीय समीकरणों का आंकलन कर रही है। इन सीटों पर कांग्रेस के दावेदार भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत सीट से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व डिप्टी स्पीकर कुलदीप शर्मा का नाम चर्चा में है। वहीं फरीदाबाद से भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना और विधायक करण दलाल का नाम पर चर्चा की गई। गुरुग्राम सीट पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और राव दान सिंह ने ताल ठोक रखी है।

जबकि करनाल सीट पर कांग्रेस ब्राह्मण  या पंजाबी चेहरे को मैदान में उतारने पर विचार विमर्श कर रही है। इस सीट पर मराठा वीरेंद्र वर्मा, मनोज वधवा, तरुण भंडारी और कुलदीप शर्मा का नाम चर्चा में है। उम्मीद है कि बुधवार को इसी विषय में कांग्रेस हाईकमान से चर्चा होगी और 11 अप्रैल तक कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

राजस्थान में भी प्रचार करेंगे हरियाणा के नेता
कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 40 कांग्रेसी नेता बतौर स्टार प्रचारक राजस्थान में कांग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे। इन नेताओं में हरियाणा से रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप बिश्नोई, दीपेंद्र हुड्डा व पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें