फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को लगता है 2014 से पहले हिंदुस्तान नहीं था, रेलवे स्टेशन था, चाय की दुकान थीः नवजोत सिद्धू

Mon, 06 May 2019 12:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं कि नरेंद्र मोदी को लगता है 2014 से पहले हिंदुस्तान था ही नहीं। इससे पहले एक रेलवे स्टेशन था और एक चाय की दुकान। यह उन्होंने हरियाणा के हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के समर्थन में रविवार को मुलतानी चौक पर आयोजित जनसभा में कहा।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि मोदी को लगता है, हिंदुस्तान को उन्होंने ही खोद कर निकाला है, लेकिन जब मोदी ने जन्म लिया था, उससे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान बना दिया था। सूई से लेकर अंतरिक्ष यान तक कांग्रेस ने बनाए हैं। जनसभा को कुलदीप बिश्नोई एवं सावित्री जिंदल ने भी संबोधित किया।
Trending Videos
विज्ञापन

नया चौकीदार कहता है भागते रहो-भागते रहो

सिद्धू ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने 2014 में देश की जनता से लंबे-लंबे वादे किए, लेकिन वे सभी वादे अंदर से खोखले निकले। पेट्रोल पंप पर प्रधानमंत्री का हंसता हुआ चेहरा लगा मिलता है। भाजपा ने डीजल पर 400 फीसदी ड्यूटी लगाई, 270 फीसदी पेट्रोल पर ड्यूटी लगाई।

सिद्धू के अधिकांश भाषण में मोदी निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं पहले चौकीदार रात-रातभर कहते थे जागते रहो-जागते रहो, लेकिन अब नया चौकीदार कहता है भागते रहो-भागते रहो। नवजोत सिंह सिद्धू ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, तीन मोदी भाग गए-चौथा बोल रहा झूठ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें