साल 2014 के चुनाव के
लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार सिटी को लोकसभा चुनाव कराने के लिए 15 प्रतिशत अधिक धन मिला था। चुनाव से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि इस बार पूरे चुनाव के लिए 3 करोड़ रुपये मिले थे। अधिकारी का कहना है कि चुनाव के बाद जो धन बचता है। उसे आयोग को वापस कर दिया जाता है।
पिछली बार कुछ पैसा वापस किया गया था लेकिन इस बार लगभग पूरा पैसा खर्च हो गया है। आयोग की सोच थी कि इस बार सिटी में रविवार को मतदान हो रहा है। छुट्टी का दिन होने के चलते अधिक से अधिक लोग वोट देने के लिए घर से बाहर निकलेंगे और मतदान 80 प्रतिशत के पार जाएगा, लेकिन हुआ इसके इतर। हालांकि सिटी के सेक्टरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में वोट का प्रतिशत ठीक रहा है।