फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज का ट्वीट, लिखते हैं- जीजा और साला साथ में हरियाणा आएं, पता चल जाएगा चोर कौन

Mon, 06 May 2019 11:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपाई मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट करके राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर तीखा तंज कसा और दोनों को साथ-साथ हरियाणा आने की सलाह दे डाली। अनिल विज ने कहा है कि अच्छा होता अगर जीजा-साला इकट्ठे हरियाणा आते। हरियाणा के लोगों ने वाड्रा से अपनी जमीनों को लेकर कई सवाल पूछने हैं, इसी बहाने साले को पता चल जाता कि आखिर चोर कौन है?
विज्ञापन


विज ने हरियाणा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को दौरों को लेकर भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो मोदी और सिर्फ मोदी से डर लगता है। कांग्रेस नेता भाजपा प्रत्याशियों के मोदी के नाम पर वोट मांगने से भी घबराए हुए हैं। मोदी उनके नेता हैं, भाजपा उनकी बात ही करेगी। प्रदेश में मनोहर लाल हमारे नेता हैं, हम उनकी भी बात कर रहे हैं, कांग्रेस को तो मोदी के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है। वे अपने नेता के नाम पर वोट भी नहीं मांग रहे।
विज्ञापन

छह बार सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर ली चुटकी

अहमद पटेल के कांग्रेस राज में छह बार सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है, अगर सर्जिकल स्ट्राइक हुई होती तो जग जाहिर होती। विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि हो सकता है, कांग्रेस ने सपनों में सर्जिकल स्ट्राइक की हो। कांग्रेस के समय में आतंकवाद का दौर लंबा चला है, लेकिन नरेंद्र मोदी के अलावा कभी किसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारे जाने की विज ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि विरोध करने का यह तरीका कतई ठीक नहीं है। विज ने तंवर पर पलटवार करते हुए कहा कि बीमार आदमी को हर चीज बीमारी लगती है। तंवर खुद बीमार आदमी हैं, कांग्रेसी उनका साथ नहीं दे रहे। मोदी लहर सबको उड़ा कर ले जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें