फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंत्री के विवादित बोल- शेर को देखकर सभी जानवर इकट्ठे होते ही हैं, जंगल का नियम है

Fri, 19 Apr 2019 10:53 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
इधर लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है, उधर मंत्रियों और नेताओं की जुबान। अकसर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा मंत्री ने एक विवादित बयान दे डाला है। हम बात कर रहे हैं हरियाण सरकार में खेल मंत्री अनिल विज की, जिन्होंने गठबंधन की सियासत पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि शेर को देखकर बाकी सभी जानवर इकट्ठे हुआ ही करते हैं। यह कोई नई बात नहीं है, जंगल का नियम है। भारतीय जनता पार्टी की बढ़ी हुई ताकत को देखकर सभी राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है, इसलिए ये लोग बेमेल गठजोड़ कर रहे हैं।

विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि कल जिनको ये लोग गाली देते थे, आज उनको ही गलबहियां डाल रहे हैं। ये सब मोदी के डर के कारण हो रहा है। पिछले चुनाव में मोदी की लहर चली थी, लेकिन इस चुनाव में सुनामी चल रही है और इस सुनामी मे सभी पेड़-पत्तों समेत उखड़ जाएंगे, फिर चाहे ये मिलकर एक हो जाएं या अकेले-अकेले आ जाएं। कोई भी राजनीतिक दल मोदी की सुनामी के आगे नहीं टिक पाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू वो करते हैं, जो पाक पीएम कहते हैं

ऐसा ही एक बयान भाजपा मंत्री अनिल विज ने नवजोत सिद्धू पर दिया। बिहार के कटिहार में पंजाब के मंत्री नवजोत सिद्धू ने चुनाव प्रचार के दौरान एक समुदाय विशेष को एकजुट होकर वोट करने की अपील की थी।

इस पर हरियाणा के भाजपा मंत्री अनिल विज ने निशाना साधा है। विज ने सिद्धू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिद्धू का रिमोट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के हाथ में है। इसलिए वे इस तरह समाज को बांटने की बातें कर रहे हैं। जैसे-जैसे सिद्धू को पाक से गाइडलाइन मिलती है, वे वैसा-वैसा यहां करते रहते हैं।

मंत्री विज ने सलाह दी कि ऐसे लोगों को हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए। सिद्धू वोटों के लिए हिंदू-मुस्लिम को बांटना चाहते हैं, इससे ज्यादा निंदनीय बात क्या हो सकती है। विज ने सिद्धू को अनगाइडेड मिसाइल बताते हुए कहा कि इस पर नियंत्रण लगाना बहुत जरूरी है।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मिल कर चुनाव लड़ने के सवाल पर विज ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस के विरोध में हुआ था। आम आदमी पार्टी के लोग कहा करते थे कि कांग्रेस जहर है और अब यह खुद उस जहर को चाटने जा रहे हैं। लेकिन जनता जागरूक है और वह बहुत अच्छे से समझ रहे हैं कि यह कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें