फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: हरियाणा में भाजपा के सभी 10 प्रत्याशी सोशल मीडिया पर सक्रिय, विशेष रिपोर्ट

Sun, 28 Apr 2019 10:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 लड़ रहे सभी दस प्रत्याशी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और सभी नेता लगातार पोस्ट भी करते रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए सामने आने वाली जनसमस्याओं को भले ही गंभीरता नहीं लिया जाता हो, लेकिन इसके जरिए सरकार की उपलब्धियां गिनाने और चुनावी कार्यक्रम पोस्ट करने में नेता पीछे नहीं है। युवा वोटरों और अपने चेहतों से जुड़े रहने के लिए भाजपा के 10 उम्मीदवार फेसबुक तो सात टि्वटर पर सक्रिय हैं। युवा प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए 64 सावन देख चुके धर्मवीर सिंह सबसे अधिक पांच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाए हुए हैं।
विज्ञापन


हालांकि शपथ पत्र में डा. अरविंद शर्मा और सुनीता दुग्गल ने सिर्फ सोशल मीडिया अकाउंट का नाम दिया है। यह नहीं बताया है कि वे सोशल मीडिया के किस प्लेटफार्म से जुड़े हैं। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक सिर्फ रतनलाल कटारिया ने फेसबुक आईडी में चौकीदार का जिक्र किया है। कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ नारे के जवाब में प्रधानमंत्री ने बीती 16 मार्च को ट्विटर हैंडल पर ‘मैं हूं चौकीदार’ लिखा तो भाजपाइयों में ट्विटर अकाउंट पर नाम के साथ चौकीदार जोड़ने की होड़ मच गई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री लेकर कई नेताओं ने सोशल मीडिया में अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़कर पीएम की मुहिम को बल दिया। लोकसभा के रण में उतरे रतनलाल कटारिया, रमेश चंद्र कौशिक, सुनीता दुग्गल, नायब सैनी और धर्मबीर सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर नाम के साथ चौकीदार लगाया है। आईएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा प्रत्याशी बने बृजेंद्र सिंह ने शपथ पत्र में सिर्फ फेसबुक अकाउंट बताया है, जबकि वह भाजपा प्रत्याशियों में उम्र में सबसे छोटे हैं। उनके अकाउंट में चौकीदार नहीं लिखा है।
विज्ञापन


संजय भाटिया और अरविंद शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट में भी चौकीदार का जिक्र नहीं है। वहीं, भाजपा के सबसे उम्रदराज प्रत्याशी राव इंद्रजीत 69 की उम्र में भी फेसबुक और ट्विटर दोनों पर सक्रिय हैं। 23 मई को नतीजे आने पर पता चलेगा कि युवा मतदाताओं को अपनी ओर खिंचने में कोई नेता कितना कामयाब रहा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रत्याशी

नाम- लोकसभा सीट-----------उम्र--------सोशल मीडिया
राव इंद्रजीत, गुरुग्राम-रेवाड़ी-----69--------फेसबुक, ट्विटर
रतनलाल कटारिया, अंबाला-----67--------फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम
धर्मवीर सिंह, भिवानी-महेंद्रगढ़---64--------फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एंड्रोयड एप
रमेशचंद्र कौशिक, सोनीपत------62--------फेसबुक
कृ्ष्ण पाल, फरीदाबाद-----------62--------फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम
डॉ. अरविंद शर्मा, रोहतक-------56--------(सिर्फ अकाउंट आईडी दी)- सोशल मीडिया का नाम नहीं
संजय भाटिया, करनाल---------51---------फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम
सुनीता दुग्गल, सिरसा-----------51----------(सिर्फ अकाउंट आईडी दी)- सोशल मीडिया का नाम नहीं
नायब सैनी, कुरुक्षेत्र------------49----------फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम
बृजेंद्र सिंह, हिसार-------------46-----------फेसबुक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें