केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अकालियों ने बेड़ा गर्क कर दिया है। अब पंजाब में बादलों का खात्मा हो चुका है। बादलों के राज में भी नशा बिकता रहा और भ्रष्टाचार फैलता रहा अब कैप्टन सरकार राज में भी ऐसा ही हो रहा है।
दिल्ली सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कर सकती है तो कैप्टन सरकार क्यों नहीं
आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का सही दाम देने के लिए अगर दिल्ली सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर सकती है तो कैप्टन सरकार क्यों नहीं। केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन और बादलों ने आपस में सेटिंग कर रखी है। जिसके चलते पंजाब की जनता का कभी भला नहीं किया। अगर कैप्टन सरकार की नीयत साफ है तो वह तुरंत किसानों की फसलों पर स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करे।
राजपुरा में पटियाला लोकसभा सीट से उम्मीदवार नीना मित्तल के हक में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल आपस में मिलकर पंजाब की जनता को लूट रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि बादल और कैप्टन ने आपस में सेटिंग कर रखी है। अकाली और कांग्रेसी एक दूसरे की पत्नियों को जीत दिलाकर राज्य के लोगों को गुमराह करते आ रहे हैं।