शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने लोकसभा चुनाव के लिए औपचारिक तौर पर पांच उम्मीदवारों का एलान किया। हालांकि उनमें से दो प्रत्याशी पहले ही तय किए जा चुके हैं। दिलचस्प है कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कुछ दिन पहले ही बठिंडा में कार्यक्रम के दौरान वहीं से लड़ने का एलान कर कर अटकलों पर विराम लगा चुकी हैं। लेकिन पार्टी की पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं है।
जिससे कयास लगने शुरू हो गए हैं कि ऐन वक्त पर उन्हें सेफ सीट फिरोजपुर भेजा जा सकता है। पार्टी ने आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा पर फिर भरोसा जताया। जबकि पटियाला सीट से उम्मीद के मुताबिक पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा उम्मीदवार होंगे। वहीं फतेहगढ़ साहिब सीट से पार्टी ने पूर्व आईएएस दरबारा सिंह गुरु को उम्मीदवार बनाया है।