सोमवार को हरियाणा के कई दिग्गजों ने दमखम दिखाते हुए 64 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख लोगों में कुमारी सैलजा, अरविंद शर्मा, भव्य बिश्नोई, दीपेंद्र हुड्डा, चरणजीत रौड़ी व अवतार सिंह भडाना मुख्य रूप से शामिल रहे।
हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से सूरज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से कुमारी सैलजा, इनेलो से रामपाल, आपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स) संदीप सिंह, निधि सिंधू, निर्दलीय उम्मीदवार मामचंद ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार सिंगला, जयप्रकाश, संदीप कुमार, भारत प्रभात पार्टी के राजकुमार, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के सुमेर चंद, बहुजन समाज पार्टी के शशी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सुभाष, नवनिर्माण पार्टी की ज्योति ने अपने नामांकन दाखिल किए। करनाल लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से ईश्वर शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से अंजु भाटिया, शिवसेना से दिनेश शर्मा, आप पार्टी से कृष्ण अग्रवाल तथा निर्दलीय उम्मीदवार प्रमोद, बहुजन समाज पार्टी से कृष्ण कुमार शर्मा, प्रगतिशील समाज पार्टी से नरेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से अरविंद शर्मा व रीटा शर्मा, कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा व हेमश्वेता मिर्धा हुड्डा, बसपा के किशन लाल व इनेलो से धर्मवीर फौजी ने नामांकन दाखिल किया।
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से रमेश कुमार, आपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स) से सतबीर, जननायक जनता पार्टी से वाति यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भारतीय प्रभात पार्टी से सुधीर कुमार, बहुजन महा पार्टी से संत धर्मबीर चोटीवाला, निर्दलीय उम्मीदवार बिजेंद्र कुमार, रमेश खत्री, डॉ. जगबीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा भाजपा के रमेश कौशिक ने दोबारा नामांकन किया।
हिसार लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनराज पार्टी से दारा सिंह, सपाक्स पार्टी से साहिल, बहुजन समाज पार्टी से सुरेंद्र, कांग्रेस से भव्य बिश्नोई, इनेलो से सुरेश व कमलेश, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से शशि भारत भूषण तथा निर्दलीय उम्मीदवार मांगे राम व सलीम दीन ने नामांकन दाखिल किए। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोड़ी व चरणजीत कौर, आजाद उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार व राजेंद्र सिंह, रेवोलुशनरी मार्कस पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार राजेश कुमार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से हीरा सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरे।
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्र निर्माण पार्टी के धर्मपाल सिंह राघव, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जवाहर सिंह पहल, राष्ट्रीय सहारा पार्टी के रमेश कुमार, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) महाबीर, आजाद प्रत्याशी अंजन कुमार देवेश्वर, सुदेश कुमार, विनोद कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दयाचंन्द, इनेलो से महेंद्र सिंह चौहान, रिपबिल्क पार्टी आफ इंडिया के खजान सिंह गौतम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अवतार सिंह भडाना, आपकी अपनी पार्टी (पीपलज) के राकेश कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी सीए शुक्ला ने नामांकन पत्र दाखिल किए।