फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर 20 मिनट बाद पता चलेगा, कौन है आगे?

Thu, 15 May 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) में बने मतगणना केंद्र में सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू होगी।
विज्ञापन


यहां 19 राउंड में काउंटिंग होगी और 28 टेबल लगाए गए हैं। काउंटिंग के लिए 200 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक राउंड लगभग 20 मिनट का होगा और एक राउंड खत्म होने के बाद यह बताया जाएगा कि किसे कितने वोट मिले हैं।

मतगणना केंद्र के अंदर का हाल सीसीईटी के बाहर चुनाव विभाग की ओर से लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा। राजनीतिक दलों के  समर्थकों के लिए यह स्क्रीन लगी है ताकि वह यह देख सकें कि अंदर मतगणना कैसे हो रही है और किसे कितने वोट मिल रहे हैं।
विज्ञापन


10 हजार लोगों को मिलेगा एसएमएस पर रिजल्ट
शुक्रवार को मोबाइल पर पल पल का रिजल्ट जानने के लिए शहर के 10 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से शहर को लोगों को चुनाव परिणाम की पल-पल की जानकारी मोबाइल पर देने के लिए व्यवस्था की है।
विज्ञापन


जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें मोबाइल पर पूरी जानकारी मिलेगी। कौन कितने वोट से आगे चल रहा है या किसे अब तक कितने वोट मिले हैं यह अलर्ट मोबाइल पर भेजा जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों को मोबाइल से आरईजी टाइप कर 9216164606 पर एसएमएस भेजना था। एसएमएस के साथ साथ पहली बार चुनाव विभाग की वेबसाइट पर भी परिणाम की पल पल की जानकारी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें