फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: असंतुष्ट लोगों की सूची तैयार... फोन कर बरसाया जा रहा प्यार, इन्हें मिली ये अहम जिम्मेदारी

Tue, 30 Apr 2024 11:21 AM IST
शाहरुख खान सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

असंतुष्ट लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। नाराज लोगों को फोन कर प्यार बरसाया जा रहा है। खुद और सैनी की जीत के लिए मनोहर ने ताकत झोंक दी है। नायब सिंह नाराज लोगों को साधने में जुटे हैं, मनोहर टीम के पुराने चेहरों ने भी करनाल में डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में उठे नाराजगी के सुरों को भांपते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। करनाल लोकसभा और उपचुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने असंतुष्टों को मनाने के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार किया है। नाराज पंजाबी समुदाय के लोगों को मनाने की कोशिश के बाद अब अन्य समाज के असंतुष्टों की भी सूची तैयार की गई है। 
विज्ञापन


रणनीति के तहत इन असंतुष्टों के साथ भी जल्द मनोहर लाल व सीएम नायब सैनी की बैठकें होना तय हैं। बैठकों से पहले नाराज लोगों को संतुष्ट करने के लिए नेता धड़ाधड़ फोन कर रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं। खुद पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी मनोहर लाल भी असंतुष्टों को फोन करके हाल-चाल पूछ रहे हैं साथ ही नाराजगी के कारण भी जान रहे हैं।

करनाल में पंजाबी समुदाय के लोग नायब सिंह सैनी को विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने पर विरोध जता चुके हैं। हालांकि, डैमेज कंट्रोल करने के लिए पंजाबी समाज के प्रमुख लोगों के साथ मनोहर लाल बैठक कर चुके हैं और जातिवाद से ऊपर उठने का पाठ पढ़ा चुके हैं, लेकिन इनपुट मिल रहे हैं कि अकेले पंजाबी समाज के ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक अन्य समाज के लोग भी असंतुष्ट हैं। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में सभी समाज के उन लोगों की सूची तैयार कराई गई है, जो असंतुष्ट हैं और फिलहाल भाजपा के लिए काम नहीं करके घर बैठे हैं। करनाल की अलग-अलग मार्केट प्रधानों और मौजिज व्यापारियों से सूची ली गई है। इसी प्रकार अनाज मंडी और सब्जी मंडी के व्यापारियों की भी सूची तैयार की गई है। 

सूची मिलने के बाद मनोहर लाल व उनकी टीम ने इस पर काम शुरू दिया है। खुद मनोहर लाल इन असंतुष्टों को फोन कर रहे हैं और पार्टी के प्रचार में जुटने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह नाराजगी का कारण भी पूछ रहे हैं। भाजपा के सूत्रों का दावा है कि आगामी कुछ दिनों में तमाम लोगों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी, जिनमें मनोहर लाल के साथ सीएम नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे।

पूर्व जिला प्रधान जता चुके खुले तौर पर नाराजगी
करनाल भाजपा के पूर्व जिला प्रधान अशोक सुखीजा कार्यकर्ताओं की नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और खुले तौर पर नाराजगी के कारण बता चुके हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पत्र लिख चुके हैं। हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद मनोहर लाल सुखीजा के साथ बैठक कर मनाने की कोशिश कर चुके हैं। दूसरी तरफ भाजपा के जिला स्तर के नेताओं का कहना है कि न तो कोई नाराजगी है और न ही जाति कोई मुद्दा है। भाजपा जाति की राजनीति में विश्वास नहीं करती। विकास के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है।
 

तैयारी... पूर्व ओएसडी को दी अहम जिम्मेदारी
मनोहर पार्ट-1 सरकार के समय अमरेंद्र सिंह करनाल में मुख्यमंत्री कैंप हाउस के ओएसडी थे। पार्ट 2 में लेबर विभाग में चेयरमैन बनाए गए थे, लेकिन पिछले चार साल से वह न तो सरकार में हैं और न ही संगठन में उनको कोई अहम जिम्मेदारी दी गई। फिलहाल वह पंचकूला में रहते हैं और सरकार से नाराजगी के चलते करनाल से दूरी बनाए हुए थे। बताया जाता है कि मनोहर लाल से बातचीत के बाद उनको करनाल में बुलाया गया है। अमरेंद्र सिंह का करनाल में राजपूत समुदाय के साथ-साथ अन्य समाजों में प्रभाव है। बल्कि, उनकी खुद की एक टीम है, जो हर चुनाव में आगे रहती है। इस बार यह टीम भी सक्रिय नहीं है। इसलिए पुरानी टीम को मैदान में उतारने के लिए पूर्व ओएसडी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

महाराज और भी लेंगे बैठकें...
पंजाबी समाज के साथ बैठकें करने के बाद अब महाराज अन्य समाज के लोगों की भी बैठकें लेंगे। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। संभावना है कि जल्द अग्रवाल समाज के लोगों की बैठक बुलाई जाएगी और उनको भी राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया जाएगा। फिलहाल अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें