उन्होंने बताया कि अब वे इनेलो में चल रहे चौटाला परिवार के झगड़े से आहत है, इसलिए उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय पार्टी भाजपा ज्वाइन करने का फैसला लिया है। उनके अनुसार वे पीएम मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित है।
उधर, पूर्व विधायक हरिराम वाल्मीकि 2005 में कांग्रेस की टिकट पर झज्जर सीट से चुनाव जीते थे। उनके अनुसार इस सीट से कांग्रेस कई बरसों बाद उनके रूप में चुनाव जीती थी। उनके अनुसार इसके बाद उनका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मनमुटाव हो गया था। लिहाजा अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।
इस मौके पर सिरसा से पैक्स खारिया के निदेशक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायती राज कांग्रेस अटलवीर नैन, पैक्स खारिया गांव जोधपुरिया के निदेशक लालचंद, प्रजापति महासंघ हरियाणा के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह प्रजापत, झज्जर से पार्षद मीना देवी, पूर्व सरपंच हीरा लाल, राष्ट्रीय सैनी पंचायत के युवा प्रधान जितेंद्र सैनी समेत अन्य स्थानीय नेता भाजपा में शामिल हुए।