फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' ने घोषित किए 5 लोकसभा चुनाव उम्मीदवार, तो बागी गुट ने दिया आखिरी अल्टीमेटम, ऐलान...

Wed, 31 Oct 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखपाल खैरा - फोटो : file photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी द्वारा पांच उम्मीदवारों की घोषणा से दोनों गुटों के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। दरअसल, बागी सुखपाल खैरा गुट ने पार्टी को आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है। खैरा ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दूसरे गुट को आठ नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर तब तक उन्होंने हमसे उम्मीदवारों के बारे में बातचीत नहीं की तो अलग फ्रंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन


खैरा ने कहा कि एक तरफ वे बातचीत कर एकजुट होने के दावे कर रहे हैं। दूसरी तरफ हमें विश्वास में लिए बगैर ही पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इससे साफ है कि उनकी नीयत ठीक नहीं है। हमने तय किया था कि एकजुटता होगी तो एडहॉक पीएसी भंग करके मिल कर काम करेंगे। लेकिन उन्होंने बातचीत के रास्ते ही बंद कर दिए।

खैरा ने दावा किया कि उनके गुट को विश्वास में लिए बगैर अगर लोकसभा चुनाव लड़ा गया तो भगवंत मान समेत सभी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो जाएंगी। अब वॉलंटियर जागरूक हो चुके हैं, अगर दोनों गुट इकट्ठे होकर नहीं लड़े तो हार तय है। उनके गुट पर सरबजीत कौर माणुके द्वारा लगाए आरोपों को खैरा ने गलत बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों गुटों की कमेटियों के बीच बातचीत ने कंवर संधू ने सिर्फ एक शर्त रखी थी कि बठिंडा कन्वेंशन में पास किए गए प्रस्तावों पर अमल किया जाए। लेकिन गलत आरोप लगाए जा रहे हैं कि हम प्रधान या नेता प्रतिपक्ष पद मांग रहे हैं। खैरा ने चेतावनी दी कि अगर आठ नवंबर तक दिल्ली नेतृत्व ने कुछ न किया तो वह अपना फैसला लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें