फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः चंडीगढ़ से कांग्रेस सीट के लिए चौथा दावा पेश, शुरू हुई दिल्ली की दौड़

Tue, 29 Jan 2019 10:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सविता सिसोदिया
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में चंडीगढ़ से कांग्रेस की सीट के लिए चौथा दावा ठोक दिया गया है। वहीं अब सभी दावेदारों की दिल्ली की दौड़ भी शुरू हो गई है। सोमवार को एडवोकेट और पंजाब महिला प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सविता सिसोदिया ने भी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


सविता ने चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को लिखित में आवेदन भी किया है और कहा है कि कांग्रेस की तरफ से वह महिला कैटेगरी के तहत प्रबल दावेदार हैं। इसी के साथ शहर की एकमात्र लोकसभा सीट से अब कांग्रेस के दावेदारों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले पवन बंसल, नवजोत कौर और मनीष तिवारी अपना दावा पेश कर ही चुके हैं। अब कांग्रेस में राजनीतिक घटनाक्रम रोचक होता जा रहा है।

कांग्रेस में लोकतंत्र-कोई भी कर सकता है आवेदन
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि कांग्रेस लोकतंत्र को मजबूती देने वाली पार्टी है। यहां कोई भी टिकट के लिए आवेदन कर सकता है। हमारे पास जो भी आवेदन आ रहे हैं, हम हाईकमान को भेज रहे हैं। जो वहां से फाइनल होगा, पार्टी जीजान से उसे जिताने के लिए जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजोत कौर दिल्ली पहुंची, मनीष तिवारी भी वापस गए

कांग्रेस में टिकट की दावेदारी पेश करने के बाद नेताओं ने दिल्ली में सेटिंग बैठानी शुरू कर दी है। सोमवार को नवजोत कौर दिल्ली में थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात भी की। मंगलवार शाम तक उनके लौटने की संभावना जताई गई है। उसके बाद वे चंडीगढ़ में जनसंपर्क शुरू कर देंगी। मनीष तिवारी भी दावेदारी पेश कर  दिल्ली वापस लौट गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ में अधिकारिक आवेदन करने के बाद अब दिल्ली में अपनी उम्मीदवारी पक्की करने पर जोर लगेगा। कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने बताया कि तीन फरवरी तक कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ जाएगी। इस दौरान जींद उपचुनाव का रिजल्ट और प्रियंका गांधी वापस लौटकर यूपी की जिम्मेदारी संभालेंगी। उसके बाद आवेदन की अधिकारिक प्रक्रिया शुरू होगी। चंडीगढ़ में अब तक तीन उम्मीदवार टिकट के लिए अपना दावा पेश कर चुके हैं।

यह भी जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस की एक और महिला नेत्री भी टिकट के लिए दावा पेश कर सकती है। उन्हें हाल ही में महिला कांग्रेस में जिम्मेदारी सौंपी गई है। हुड्डा सरकार में उनकी अच्छी-खासी हैसियत रही है।  नवजोत कौर की चुनावी कमान संभाल रही पूनम शर्मा ने बताया है कि सोमवार को उन्होंने सेक्टर 23 में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि कांग्रेस को किसी महिला को ही उम्मीदवार बनाना चाहिए।

धवन आज करेंगे आप के पुराने साथियों से मुलाकात
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमोहन धवन पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुके हैं। वे मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पुराने वालंटियर से मुलाकात करेंगे और उनसे भावी रणनीति पर चरचा करेंगे। इस दौरान वे पुराने साथियों को कुछ जिम्मेदारी भी सौपेंगे। आप के पास जमीनी कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी फौज है। चुनाव से पहले उन्हें एकजुट करने के लिए धवन की ओर से प्रयास भी जारी हैं। फरवरी के तीसरे हफ्ते आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी आ सकते हैं। वे सेक्टर 25 में एक रैली करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें