फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले मोदी आए थे वाजपेयी के साथ, 8 मई को पीएम की रैली में आएगी 'अटल की याद'

Wed, 01 May 2019 05:32 PM IST
ajay kumar अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मई को फतेहाबाद के मेला ग्राउंड के साथ लगते हुडा सेक्टर में बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल और हिसार के प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह के लिए चुनावी जनसभा करेंगे। पिछले 20 बरस में ये दूसरा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फतेहाबाद की धरा पर होंगे। इससे पहले वह अगस्त 1999 में फतेहाबाद के एमएम कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी रैली में शामिल होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ आए थे।

विज्ञापन


उस समय इनेलो-भाजपा गठबंधन चुनाव लड़ रहा था और तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी गठबंधन उम्मीदवार सुशील इंदौरा के लिए वोट मांगने आए थे। लेकिन इस रैली के बाद न तो दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी फतेहाबाद आए और न ही नरेंद्र मोदी। हालांकि हरियाणा के साथ नरेंद्र मोदी का लगाव लगातार बना रहा। जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह सहित जिले के आला अधिकारियों ने मंगलवार को संभावित रैली स्थल का निरीक्षण भी किया। 

पीएम के हर बड़े अभियान की शुरुआत हरियाणा से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से लगाव किसी से छिपा नहीं है। यहीं कारण है कि अपने लगभग हर बड़े अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा से ही की है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का क्रांतिकारी नारा भी उन्होंने हरियाणा के पानीपत से ही दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, 2014 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित होने के बाद चुनावी अभियान का श्रीगणेश भी नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों की रैली में हिस्सा लेकर किया था। इसके अलावा मन की बात सहित कई सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री हरियाणा के लोगों की तारीफ करते आए हैं। 

मेला ग्राउंड के साथ लगते हुडा सेक्टर में होगी मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। रैली के लिए लघु सचिवालय के सामने स्थित मेला ग्राउंड के साथ लगते हुडा सेक्टर का चयन किया गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने इसकी पुष्टि की है। उनके अनुसार जिला प्रशासन को इस रैली की जानकारी देते हुए औपचारिक अनुमति मांगी गई है।

अनुमति मिलते ही रैली की तैयारियों का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये रैली हिसार और सिरसा संसदीय क्षेत्रों के लिए संयुक्त रैली होगी। उन्होंने बताया कि रैली का समय सुबह नौ बजे रखा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें