फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में मंत्री ने खोया आपा, कह दी ऐसी बात कि कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू रह गए सन्न

Sat, 04 May 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

मंत्री भारत भूषण आशु ने एक बार फिर से आपा खो दिया। लुधियाना के वॉर्ड नंबर 66 में कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के लिए रखे प्रचार समारोह में भड़के आशु ने लोगों को कहा कि जे साड्डे वायदां ते यकीन नहीं तां उलट वोटां पा दयो। मंत्री आशु के मुंह से यह बात सुनकर समारोह में मौजूद लोग तो दंग थे, साथ में खड़े बिट्टू भी सन्न रह गए।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के प्रचार के लिए वॉर्ड नंबर 66 में एक समारोह का आयोजन किया गया था। यह समारोह पार्षद और मंत्री आशु के भाई नरिंदर काला की तरफ से रखा गया था। समारोह के दौरान वॉर्ड में विकास कार्य को लेकर बात चल रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने खड़े होकर यह कह दिया कि उनका एरिया लो लाइन एरिया है। पॉश एरिया होने के बावजूद बरसात के दिनों में यहां पर बरसात का पानी जमा हो जाता है। 

इससे यहां के निवासियों को परेशानी होती है। इस समस्या का हल नहीं निकल सका है। यह एरिया मंत्री आशु के हलके में पड़ता है, उन्होंने पहले समझाया कि अभी चुनाव आचार संहिता लगी है। इसलिए चुनाव खत्म होने के बाद इस समस्या का हल निकाल दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद फिर से एक व्यक्ति ने इस बारे में सवाल कर दिया। आखिरकार मंत्री तैश में आ गए उन्होंने कह दिया कि जे साड्डे वायदां ते यकीन नहीं तां उल्ट वोटा पा दयो। मक्कड़ साहब मैनू तुहाड़े तों ऐह उम्मीद नहीं सी। मंत्री का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें