पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के कारण ही 15 वर्ष जेल काटी है। ऐसे में कांग्रेस के साथ उनकी संधि कैसे हो सकती है। आप के सांसद प्रो. साधू सिंह की ओर से लगाए आरोप कि नशा बादल सरकार के समय में शुरू हुआ है। इस पर बादल ने कहा कि सरकार कहां घर-घर जाकर चेक कर सकती है।
यह लोगों को खुद सोचना चाहिए कि नशा बुरी बात है और इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सरकार इसे कैसे रोक सकती है। बादल मंगलवार को लंबी हलके के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दिनों में कैप्टन के साथ दिल्ली से भी एक व्यक्ति आया था लेकिन बाद में किसी ने आकर लंबी हलके की बात नहीं पूछी। सुखजिंदर रंधावा की ओर से करतारपुर कॉरिडोर में हो रही देरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराने की बात पर उन्होंने कहा कि यह तो मोदी सरकार की ही देन है। यदि वह नहीं चाहते तो इसका कुछ भी नहीं हो सकता था।
कांग्रेस के घोषणापत्र पर बादल ने कहा कि यह बदकिस्मती है कि चुनाव घोषणा पत्र लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए ही तैयार किया जाता है। बाद में इस पर अमल नहीं किया जाता है यदि इस पर कानूनी सख्ती हो तो सही है।