पूर्व मंत्री एमएल रंगा ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को भेज दिया है। इस दौरान उन्होंने अनदेखी का आरोप लगाया है। चुनाव से ठीक पहले रेवाड़ी में यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। हालांकि पत्र में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए काम करने में असमर्थ होने की बात कही है।