फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: 'आप' पंजाब ने किया 5 उम्मीदवारों का ऐलान, कड़ी तैयारी के निर्देश

Wed, 31 Oct 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'आप' पंजाब
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के मैदान में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने पांच उम्मीदवार उतार दिए हैं। साथ ही इन्हें चुनाव जीतने को कड़ी तैयारी करने के निर्देश भी दिए हैं। मंगलवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई और पांच सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। पहली घोषणा के मुताबिक, संगरूर से भगवंत मान, फरीदकोट से प्रोफेसर संधू सिंह, होशियारपुर से डॉ. रवजोत सिंह, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल और आनंदपुर साहिब से नरिंदर सिंह शेरगिल चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन

पार्टी के वालंटियरों को प्राथमिकता दी जाएगी

गुटबाजी के बीच आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पिछले दिनों पार्टी की सूबास्तरीय कोर कमेटी की बैठक में इनके नामों पर मुहर लगाई गई थी। इसके साथ ही तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर को पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं बागी सुखपाल खैरा गुट ने इस पर विरोध जताते हुए आठ नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है।

खैरा ने कहा है कि अगर तब तक उन्होंने हमसे उम्मीदवारों के बारे में बातचीत नहीं की तो अलग फ्रंट बनाया जाएगा। कोर कमेटी के प्रमुख प्रिंसिपल बुध राम और बलजिंदर कौर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दोनों पूर्व सांसदों भगवंत मान और प्रो. साधू सिंह को दोबारा संगरूर और फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया गया है। मान ने 2014 के चुनाव में संगरूर से रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।

वहीं, पार्टी ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़े दो उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है। डॉ. रवजोत सिंह को होशियारपुर से टिकट दिया गया है। विधानसभा चुनाव में उन्होंने शाम चौरासी हलके से 42,797 वोट हासिल किए थे। इसी तरह नरिंदर शेरगिल को आनंदपुर साहिब हलके से उम्मीदवार बनाया गया है। शेरगिल ने मोहाली हलके से विधानसभा चुनाव लड़ा था और 38,971 वोट हासिल किए थे।

आप ने माझा जोन इंचार्ज कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर हलके से उम्मीदवार बनाया है। धालीवाल एक प्रगतिशील किसान हैं। प्रिंसिपल बुध राम ने कहा कि पांचों उम्मीदवार पार्टी के पुराने मेंबर हैं। वर्करों की इच्छा को देखते हुए इन्हें टिकट दी गई है। बलजिंदर कौर ने कहा कि नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल और कैप्टन अमरिंदर सिंह का पंजाब मॉडल फेल साबित हुआ है।

कैप्टन नौजवानों को नौकरियां देने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, पर मौजूदा मुलाजिमों का वेतन ही घटा दिया गया है। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं, शिक्षा प्रणाली दयनीय हो रही है। आप अरविंद केजरीवाल मॉडल पर 2019 का चुनाव लड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें