फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस से समझौता कबूल नहीं, केजरीवाल करेंगे तो भी कबूल नहीं

Wed, 10 Apr 2019 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान - फोटो : File Photo
विज्ञापन

संगरूर से सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान का कहना है कि 33 साल पहले जालंधर के नकोदर में चार सिख युवकों के पुलिस द्वारा कत्ल के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई और जस्टिस गुरनाम सिंह की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए विधानसभा में मामला उठाया जाएगा। इस बारे में पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा के साथ फाइनल बात हो चुकी है और रणनीति तैयार की जा चुकी है।

विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि जालंधर से आप के उम्मीदवार जस्टिस जोरा सिंह की रिपोर्ट को दबाया गया, जिन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर पूरी रिपोर्ट तैयार की थी।

फिर जस्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट पर अंगुली उठाई गई और अब जब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम सही दिशा में जांच कर रही थी तो एसआईटी के कुंवर विजय प्रताप को हटवाया गया। अकाली दल ने केंद्र से आयोग पर दवाब डलवाकर कुंवर विजय प्रताप को हटवाया है। 
विज्ञापन


आप के सांसद बुधवार को जालंधर में पार्टी के उम्मीदवार जस्टिस जोरा सिंह के कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आए थे और पत्रकारों से मुखातिब हुए। भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल ने हमेशा रिपोर्ट को दबाया है या फिर जांच को रोकने की कोशिश की है।

विज्ञापन

2001 में अकाली दल बादल की सरकार में नकोदर कत्ल कांड की रिपोर्ट विधानसभा में पेश हुई थी, उस वक्त जालंधर से शिअद उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल पंजाब विधानसभा के स्पीकर थे। 

आयोग की रिपोर्ट के साथ एक्शन टेकन रिपोर्ट भी नहीं ली गई। अब आप इसे चुनाव के बाद विधानसभा में जोर शोर से उठाएगी। मान ने कहा कि बादलों ने हमेशा सिखों पर जुल्म करने वालों को तरजीह दी है। नकोदर कांड के दौरान जालंधर के डीसी रहे दरबारा सिंह गुरु को उल्टा फतेहगढ़ साहिब से टिकट देकर पीठ ठोकी गई है। 

जल्द होगी बाकी उम्मीदवारों की घोषणा
अकाली दल की सरकार के समय गुरमीत राम रहीम पर दर्ज केसों को खारिज करने की बात पर भगवंत मान ने कहा कि वह इस बारे में भी आप के विधायकों से बात करेंगे और जरूरत पड़ी तो मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।

मान ने कहा कि पंजाब में जल्द ही आप बाकी तीन उम्मीदवारों की घोषणा करने जा रही है और एक दो दिन में उम्मीदवारों के नाम सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप 2014 से बढ़िया व शानदार प्रदर्शन करेगी और वर्कर काफी उत्साहित हैं।

कांग्रेस से समझौता कबूल नहीं, केजरीवाल करेंगे तो भी कबूल नहीं
आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस से आप को पंजाब में समझौता मंजूर नहीं है। आप अकेले चुनाव लड़ेगी और हम एक दो दिन में बाकी तीन सीटों के प्रत्याशी घोषित कर देंगे। दिल्ली में अगर पार्टी प्रधान केजरीवाल कांग्रेस से समझौता कर भी लेते हैं तो पंजाब में आप इसको कबूल नहीं करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें