फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर से सुखबीर ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, बठिंडा से पत्नी हरसिमरत बादल भी जीतीं

Thu, 23 May 2019 09:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo
विज्ञापन

फिरोजपुर संसदीय सीट से अकाली दल प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल ने एक लाख 98 हजार 136 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया को पराजित किया है। सुखबीर ने जीत हासिल कर फिरोजपुर संसदीय हलके पर अकाली दल के पांच साल के कब्जे को बरकरार रखा है। घुबाया ने चार लाख 32 हजार 964 मत प्राप्त कर दूसरा स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह काका सरां ने 31 हजार 240 मत हासिल कर तीसरा और पीडीए प्रत्याशी हंस राज गोल्डन ने 25 हजार 967 मत हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया है। फिरोजपुर हलके में नोटा का बटन दबाकर 14 हजार 423 लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। फिरोजपुर संसदीय हलके में 16 लाख 18 हजार 419 मतदाताओं में से 11 लाख 66 हजार 717 मतदाताओं ने मतदान किया था। बठिंडा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी जीत दर्ज कर ली है।

सुखबीर बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल सुखबीर बादल की पत्नी हैं। सुखबीर के दो बेटी और एक बेटा है। सुखबीर सिंह बादल दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में सुखबीर ने अपनी दस साल की सरकार द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों को प्रचार के दौरान मुद्दा बनाया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी गिना रहे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें