फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: हरियाणा में इनेलो व कांग्रेस के क्षेत्रीय कद्दावर नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 14 Mar 2019 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
कई नेताओं ने थमा बीजेपी का दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपने-अपने क्षेत्र से इनेलो व कांग्रेस के कद्दावर नेताओं ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा। पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पटका पहनाकर उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी और मजबूती से उभरेगी। इस दौरान सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष ने सफीदों से इनेलो के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, कैथल से तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके इनेलो के कैलाश भगत ने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। 

विज्ञापन


झज्जर के पूर्व विधायक बनारसी दास के पुत्र कांग्रेस नेता रमेश बाल्मीकि, किलोई से प्रमुख समाजसेवी विनोद हुड्डा ने भी भाजपा का समर्थकों के साथ दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, रोहतक जिलाध्यक्ष अजय बंसल, झज्जर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जींद जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, प्रदेश के मीडिया सह-प्रभारी रणदीप घनघस, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक आदि मौजूद रहे।

ये भी हुए शामिल
सांपला से पार्षद शिवकुमार रंगीला, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन विनोद हुड्डा किलोई, झज्जर से पार्षद सुरजीत गुज्जर, पार्षद सते सैनी, पार्षद दिनेश यादव, पार्षद धर्मवीर, पार्षद हेमंत वाल्मीकि, सुरेश बाल्मीकि, वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग, पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह, पूर्व सरपंच रणबीर, इनेलो के पूर्व सचिव सूरजमल कुंडू, रामकरण शर्मा, संजीव कुमार इनेलो प्रचार सचिव, आकाश वाल्मीकि, पूर्व सरपंच राजपाल आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें