फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः 10 सीटों पर अकाली दल और 3 पर बीजेपी उतारेगी प्रत्याशी, अमित शाह के निवास पर हुई बैठक

Thu, 28 Feb 2019 08:24 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमित शाह और सुखबीर बादल
विज्ञापन

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल दस और भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों ही दल अपने परंपरागत हलकों से ही चुनाव लड़ेंगे। यह फैसला चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में दोनों दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों चंडीगढ़ आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने भी इस संबंध में संकेत दिए थे। पंजाब के नेताओं के साथ बैठक में रामलाल ने कहा था कि पार्टी अपनी पुरानी तीनों सीटों पर ही लड़ेगी। शाह के आवास पर हुई बैठक में इस पर मोहर लगा दी गई। बैठक में फैसला किया गया कि इस बार दोनों पार्टियां सभी 13 सीटों के लिए साझी चुनावी रणनीति बनाएंगी। 

इसके लिए गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी गठित कर दी गई है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने बताया कि कॉर्डिनेशन कमेटी हर सप्ताह बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लेगी। निचले स्तर पर कॉर्डिनेशन मजबूत करने के लिए बारह मार्च को दोनों पार्टियों के सभी जिला प्रधानों की बैठक बुलाई गई। जिसमें आपसी तालमेल बेहतर बनाने पर विचार किया जाएगा। उसे दोनों दलों के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


16 को विश्वासघात दिवस
अकाली-भाजपा गठबंधन 16 मार्च को अपना पहला साझा रोष प्रदर्शन करेगा। दो साल पहले इसी दिन कांग्रेस सरकार ने शपथ ली थी। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को धोखा दिया है। चुनाव से पहले सीएम ने गुटका साहिब हाथ में लेकर जो वादे किए थे, कोई पूरा नहीं किया। यह सूबे के लोगों के साथ विश्वासघात है, इसे विश्वासघात दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें