फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को समर्पित यहां का लोहड़ी मेला

Fri, 10 Jan 2014 08:30 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली प्रेस क्लब द्वारा फेज-3ए स्थित शहीद ऊधम सिंह भवन में लोहड़ी मेला आयोजित किया गया।
विज्ञापन


लड़कियों को समर्पित किए गए मेले में में पंजाब के उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल मुख्य मेहमान थे। जबकि अकाली दल के महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तजिंदर कौर धालीवाल विशेष मेहमान थीं।

मित्तल ने इस मौके कहा कि लड़कियों का मान सम्मान करना हमारा फर्ज बनता है। प्रेस क्लब ने नए साल में नव जन्मी लड़कियों का लोहड़ी का त्योहार बना कर एक मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


प्रेस क्लब का नए साल का कैलेंडर भी रीलीज किया गया। मेले में पंजाब के प्रसिद्ध लोक गायक हरजीत हरमन, बलजीत मालवा समेत कई गायकों ने अपने एक से एक हीट गीत पेश कर क्लब के सदस्यों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


मंच संचालत जसवंत राय शर्मा ने किया। इस मौके अकाली नेता अमरीक सिंह मोहाली, जोगिंदर सिंह स्लैच, अरविंदर भुल्लर, राजा मोहाली, भाजपा नेता खुशवंत राय गीगा, भवन के संचालक बाबी कंबोज, गुरिंदर बाठ, चरनजीत वालिया, जसबीर मेहता, गुरमुख सोहल, परमजीत काहलों, जसवंत भुल्लर भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें