फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी लोहान और राजेंद्र बल्ला ने ली शपथ

Fri, 15 Nov 2013 11:14 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जोगिंदर सिंह मान ने शुक्रवार को ओपी लोहान और राजेंद्र बल्ला को बोर्ड के नए सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई।
विज्ञापन


लोहान हरियाणा सिविल सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और बल्ला अधिवक्ता हैं। दोनों सदस्यों को बोर्ड के पंचकूला स्थित कार्यालय में शपथ दिलवाई गई।

शपथ ग्रहण करने के बाद आभार जताते हुए उन्होंने मान को विश्वास दिलाया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पित भाव से करेंगे।

इस अवसर पर मान ने बताया कि बोर्ड द्वारा अब तक तीन विज्ञापनों के माध्यम से विभिन्न वर्गों में कांस्टेबल के कुल 10692 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों में 1347 पद हरियाणा के भूतपूर्व सैनिकों के लिए हैं और इस वर्ग के उम्मीदवारों को अपने आवेदन बोर्ड के कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें