फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मनरेगा कार्य होंगे शुरू, 25 श्रमिकों वाली 571 फैक्ट्रियों को पास मिले, दुष्यंत चौटाला बोले...

Tue, 21 Apr 2020 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में मनरेगा कार्य जल्दी शुरू होंगे। सरकार ने 2020-21 के दौरान मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों के अनुमान मांग लिए हैं। मनरेगा के तहत वाटर-शेड, पशु गृह, ग्राम विकास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के काम होने हैं।

विज्ञापन


सरकार ने नए अनुमान व पिछले फंड के उपयोग प्रमाण-पत्र एक सप्ताह के भीतर मुख्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को सभी जिला परिषद के अध्यक्षों, अतिरिक्त उपायुक्तों व जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक ली।

उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों में पहली बार पशुबाड़े के शेड बनाने का काम शामिल किया गया है। वे इसके प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें। कुछ शर्तों के साथ ईंट-भट्ठे के संचालन, फैक्ट्ररियों व कारखानों में श्रमिकों की सीमित संख्या के साथ उत्पादन, रोजगार व आजीविका से जुड़ी गतिविधियां चलाने की अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप दी हैं, इसलिए अधिकारी और अधिक सतर्कता के साथ कार्य करें। 
विज्ञापन


चौटाला ने बताया कि सरकार के पास हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन व सैनिटाइजर की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। किसी भी जनप्रतिनिधि से सैनिटाइजर की कमी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। चिकित्सा अधिकारियों की सलाह पर प्रत्येक गांव में सैनिटाइजेशन के दो-तीन चरण के छिड़काव के कार्य अवश्य पूरा करवाएं।  पंचायतों को 20-20 हजार रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। सभी उपायुक्तों को कोविड-19 के लिए अलग से समुचित बजट उपलब्ध करवाया गया है।

वेंटीलेटर या हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट प्रदान करने का इच्छुक सूचित कर सकता है

दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
चौटाला ने कहा कि कुछ जिलों में महिला स्वयं सहायता समूहों ने मास्क व पीपीई किट बनाने में बेहतरीन कार्य किया है, इसलिए अधिकारी अस्पतालों व जिला प्रशासन की मांग के अनुरूप समूहों से अधिक से अधिक खरीद करें। कोई जिला परिषद अपने फंड से जिला प्रशासन को वेंटीलेटर या हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट प्रदान करने का इच्छुक है तो मुख्यालय को सूचित कर सकता है, उनके प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

तय समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव
दुष्यंत चौटाला ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आने वाले पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही करवाए जाएंगे। उनके लिए अधिकारी अपनी तैयारियां शुरू कर लें। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले समय मे होने वाले पंचायत चुनावों को कोरोना से उपजे वित्तीय संकट के कारण आगे टाला जा सकता है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों की भेजें सूची
दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को  निर्देश दिए हैं कि जो-जो सरपंच, खंड समिति अध्यक्ष, सदस्य, जिला परिषद के अध्यक्ष व सदस्य इस संकट में लोगों को जागरूक करने, राशन व खाना प्रदान करने व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उनकी सूची हर सप्ताह मुख्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। आने वाले समय में ऐसे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

25 श्रमिकों वाली 571 फैक्ट्रियों को मिले पास

हरियाणा में उद्योगों व फैक्ट्रियों के संचालन के लिए सरल पोर्टल पर आए आवेदनों को पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को 25 श्रमिकों तक की संख्या वाली फैक्ट्रियों के लिए 571 पास जारी किए गए। 26 से 200 कामगारों तक की संख्या वाले 42 उद्योगों ने 3447 पास के लिए आवेदन किया है। 

200 से अधिक कामगारों की संख्या वाले 14 उद्योगों ने 5404 पास मांगे हैं। 19 अप्रैल के बाद 885 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 14 आवेदनों को स्वीकार कर 160 कर्मचारियों को कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है, जबकि 785 आवेदन विचाराधीन हैं। 19 अप्रैल से पहले 6429 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1548 आवेदनों को स्वीकृत किया गया था। 

इनमें 11,785 कामगारों को कार्य पर लौटने की अनुमति प्रदान की गई। इनमें जिला फतेहाबाद के 42, पलवल के 34, सोनीपत के 535, गुरुग्राम के 208, पानीपत के 61, रेवाड़ी के 38, फरीदाबाद के 375, रोहतक के 17, हिसार के 24, झज्जर के 148, अंबाला के 9, भिवानी के 44, चरखी दादरी के 2 तथा महेन्द्रगढ़ के 11 आवेदन शामिल हैं। 

इन-सिटू निर्माण परियोजनाओं के मामले में कुल मानव शक्ति के 50 प्रतिशत के साथ संचालन की अनुमति दी जाएगी। बहरहाल, पास जारी नहीं किए जाएंगे, जबकि गैर-इन सिटू परियोजना के मामले में कुल मानव शक्ति के 50 प्रतिशत के साथ संचालन की अनुमति दी जाएगी और श्रमिकों को नीले रंग के पास जारी किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें