फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन/कर्फ्यूः घर में पैसे नहीं तो चिंता न करें, इंडिया पोस्ट है न...बुकिंग कराएं और पेमेंट भेजें

Thu, 16 Apr 2020 12:43 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, चंडीगढ़
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस में बुकिंग करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोग घरों में हैं। रोजमर्रा के लिए कई लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे भी नहीं हैं। ऐसे में इंडिया पोस्ट ने एक पहल की है। अब बिना किसी बैंक गए ही आपके घर पर पैसे पहुंच जाएंगे। चंडीगढ़ के विभिन्न भागों में अब तक 837 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 16 लाख रुपये की निकासी लोगों के घरों तक पहुंचाई गई है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान अब किसी भी बैंक का कस्टमर दस हजार रुपये तक की राशि एक बार में बिना बैंक या एटीएम गए नजदीकी डाकघर से संपर्क कर अपने घर पर ही प्राप्त कर सकता है। कस्टमर का यह बैंक अकाउंट आधार के साथ लिंक होना चाहिए। साथ ही कस्टमर के पास मोबाइल होना चाहिए। कस्टमर के मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगा।

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन द्वारा यह राशि पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) कर्मचारी दे सकते हैं। चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश में 52 डाकघर हैं जो यह काम कर रहे हैं। 112 पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक हैं। ये सभी मोबाइल डिवाइस से लैस हैं। यदि आपको पैसे की जरूरत है तो नजदीकी डाक घर में कॉल कर अपनी जरूरत बतानी है या अपने एरिया के पोस्टमैन को बताना होगा। इसके अलावा डाकघर जाकर भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण शहर के लोगों को आर्थिक तंगी से न गुजरना पड़े इसके लिए डाक विभाग ने पहल की है। सभी 112 पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों को मोबाइल हैंड सेट दिया गया है। अब किसी भी बैंक का ग्राहक हमारे पोस्टमैन से राशि निकलवा सकता है। अब तक 16 लाख रुपये से भी अधिक की राशि लोगों तक चंडीगढ़ में पहुंचाई गई है।
- मनोज कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट, इंडिया पोस्ट चंडीगढ़ डिविजन
विज्ञापन

बुकिंग भी शुरू

जरूरत के इस समय में इंडिया पोस्ट की ओर से बुकिंग भी शुरू की गई है। अब चंडीगढ़ से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में कहीं पर भी रुपये भेज सकते हैं। इसके पांच मेट्रो सिटी के लिए यह सेवा उपलब्ध है। डाक के लिए स्पेशल इंतजाम किए गए हैं। इसमें डाक गाड़ी के रूट भी बदले गए हैं। आवश्यक चीजों जिसमें दवाओं के अलावा कोविड -19 से संबंधित सामान कहीं के लिए भी भेज सकते हैं।

लिक्विड दवा भेजने की मनाही है। इस प्रकार के सामान भेजने के लिए बीएनपीएल (बुक नाउ पे लेटर) और फ्री पिक सेवा भी उपलब्ध है। अब तक 59 ऐसे डाक पैकेट स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड पार्सल द्वारा भेजे जा चुके हैं। कोई भी व्यक्ति या फर्मा कंपनी इस सुविधा का लाभ ले सकती है। इसके लिए डाक विभाग ने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के नंबर भी जारी किए हैं।

ये हैं डाक विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के नंबर
सुमेश कुमार: 8146271123
रणवीर: 8054617266
मदन कुमार: 9988337529
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें