फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बैठे श्रमिक गर्मी से बेहाल, बाहर चलता रहा 'क्रेडिट वार', भाजपा-कांग्रेस आमने सामने

Mon, 11 May 2020 03:13 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, चंडीगढ़
विज्ञापन
बहस करते भाजपा और कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार शाम साढ़े पांच बजे का समय। पसीने से तरबतर सैकड़ों प्रवासी रेलवे स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बैठे हैं। तभी स्टेशन परिसर में कुछ कांग्रेसी और भाजपा नेता पहुंचते हैं। एक दूसरे को देख पहले दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे पर कमेंट करते हैं और फिर नारेबाजी शुरू हो जाती है। इस बीच पिछले चार घंटे से ट्रेन में गर्मी में बैठे यात्रियों की ओर से किसी नेता का नहीं जाता। ट्रेन के कोच में पंखे तक बंद पड़े हैं। दोनों पार्टियों के नेता अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद किसी भी नेता पर कार्रवाई नहीं की गई। दोनों पार्टियों की ओर से करीब 25 मिनट तक प्रदर्शन चला। दरअसल, प्रदर्शन के दौरान विपक्ष की ओर से एक नेता ने किसी महिला से कहा कि मैडम जी, हमारी मदद के कारण आप लोगों को घर भेजा जा रहा है, इसकी भनक लीडिंग पार्टी को लगी, इसके बाद दोनों पक्षों में टोंटबाजी शुरू हो गई। फिर एक पक्ष ने अपने पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगाए।

इतने में दूसरे पार्टी ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस पार्टी की ओर से शशि शंकर तिवारी और पार्टी के कार्यकर्ता थे तो दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली मौके पर मौजूद थे। उधर, दड़वा निवासी रेनू और पिंकी ने बताया कि हमारा यहां से जाने का मन नहीं था पर क्या करें। मेरे पापा ऑटो चलाते हैं और हम दोनों बहने एलांते मॉल में काम करते हैं, लेकिन पिछले दो माह से काम बंद है, न तो कोई नेता और न ही प्रशासन की ओर से मदद मिली। अब घर जाने लगे तो यहां सभी राजनीति चमका रहे हैं। पिछले तीन घंटे से हम गर्मी में कोच में बैठे हैं, फैन तक बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कर रही ओछी राजनीति: प्रदीप छाबड़ा

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा अपने कांग्रेस के साथियों के साथ अपने घर वापस जा रहे श्रमिकों को रविवार को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। प्रदीप छाबड़ा ने सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी और उनके कुशल मंगल पहुंचने की शुभकामनाएं दी। वहां पर पहुंचे बीजेपी के लोगों ने जब पहले नारेबाजी की तो कांग्रेस के लोगों ने उनकी नारेबाजी का जवाब सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगा कर दिया।

प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि बीजेपी को लोग श्रमिकों के घर वापस जाने को लेकर ओछी राजनीति पर उतर आई है। जिस दिन से सोनिया गांधी ने श्रमिकों का किराया अपनी ओर से देने की बात कही है उस दिन से भाजपा के नेता घबराए हुए हैं। चंडीगढ़ स्टेशन पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देने के लिए कांग्रेस नेता सतीश कैंथ, शशि शंकर तिवारी, हरमेल केसरी, यादविंदर मेहता, मुकेश राय, हरजिंदर सिंह बावा, नरिंदर रिंकू, प्रेम पाल चौहान, आशीष गजनवी, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक लुभाना, आरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें