फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-17 रेहड़ी मार्केट में शौचालय पर लटका ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित रेहड़ी मार्केट में बना सार्वजनिक शौचालय लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। शौचालयों पर ताला लगा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट के लोगों ने शौचालय के आगे खड़े होकर नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। उनका आरोप है कि शौचालय की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद भी शौचालय को पब्लिक के लिए खोला नहीं गया। उसमें ताला लगा है, ऐसे में दुकानदार खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। सेक्टर में नगर निगम की लापरवाही से स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। निगम की ओर से मार्केट में बनाए सार्वजनिक शौचालयों पर दोनों साइड से ताला लगा है। दुकानदारों का आरोप है कि अगर यह शौचालय बंद ही रखने थे तो इनकी मरम्मत करवाने की क्या जरूरत थी। दूसरी साइड सेक्टर में रखे मोबाइल शौचालय में भी साफ सफाई न होने के कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इन मोबाइल शौचालयों में भी गंदगी होने के कारण दिनभर सेक्टर में दुर्गंध रहती है। जिससे मार्केट में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को काफी परेशानी होती है। मार्केट के लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार दे चुके हैं। इसके बावजूद विभाग समाधान नहीं कर रहा है। इस कारण दुकानों पर खरीदारी करने से लोग कतराने लगे हैं। रेहड़ी मार्केट के दुकानदारों ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक शौचालय से लगे ताले हटाए जाएं।
विज्ञापन


शौचालय कि रिपेयर कार्य चल रहा था। जिस कारण यहां ताला लगाया था। ताला खुलवा दिया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना न पड़े।
कुलभुषण गोयल,महापौर नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें