फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा विधानसभा में विधायक करेंगे योग अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को विधायकों के लिए योग अभ्यास के सत्र का आयोजन किया जाएगा। यह योग अभ्यास सत्र विधान परिसर में गवर्नर गेट के सामने खुले परिसर में होगा। इस दौरान हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य अपनी टीम के साथ माननीय विधायकों और विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों को योग अभ्यास करवाएंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हरियाणा में 21 जून को भव्य योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। वहीं, राज्य के सभी जिलों में भी योग उत्सव का आयोजन होगा। योग उत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों में विधायकों की भी ड्यटी लगाई जाएगी। इसी को लेकर सोमवार को विधायकों को योग अभ्यास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें