फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला, एक कर्मी की मौत

Sat, 18 Nov 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बिजली के 53 हजार रुपये के बिल का भुगतान न करने पर सेक्टर-25 आजाद कॉलोनी स्थित एक घर का कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर घर में मौजूद कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और एसएसई पर हमला किया और उनसे मारपीट की।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान एसएसई हरविंदर सिंह वहां से जान बचाकर भागे, लेकिन आगे जाकर वे बेहोश हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उन्हें पीजीआई ले गई, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सरकारी कर्मी पर हमले और उसकी मौत पर एसएसपी, डीएसपी समेत कई थानों के इंस्पेक्टर वहां पहुंच गए। देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पुलिस मामले में देर रात केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई थी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने छह लोगों विकास, अतुल, साना, मलाइका, सोनम और एक अन्य पर हत्या, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। देर रात किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बिजली विभाग के जेई मक्खन सिंह के अनुसार वे एसडीओ अरविंद यादव के नेतृत्व में एसएसई हरविंदर सिंह समेत 8-10 कर्मियों की टीम के साथ शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सेक्टर-25 आजाद कॉलोनी स्थित मकान नंबर-2392 का बिजली कनेक्शन काटने आए थे। इस घर का बिजली का बिल 53 हजार रुपये हो चुका था। कई बार विभाग की ओर से नोटिस देने के बावजूद इसका भुगतान नहीं किया जा रहा था।  
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को टीम जब उक्त घर पर पहुंची तो घर में से दो युवक विकास और अतुल बाहर आए। जब टीम ने उन्हें बताया कि वह कनेक्शन काटने आए हैं तो वे भड़क उठे और उन्हें कनेक्शन काटने को लेकर धमकाने लगे। बाद में उन्होंने कुछ अन्य लोगों के साथ सरकारी टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने एसडीओ अरविंद यादव, जेई मक्खन सिंह और एसएसई हरविंदर सिंह से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद तीनों वहां से जान बचाकर भागने लगे। इसी दौरान हरविंदर आगे जाकर रास्ते पर गिर गया और बेहोश हो गया।

इस बीच अन्य कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस हरविंदर को पीजीआई ले गई, वहां उसकी मौत हो गई। वहीं सरकारी कर्मियों पर हमले और एक की मौत की सूचना पर एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले, डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल, डीएसपी साउथ दीपक यादव समेत कई थानों के एसएचओ मौके पर पहुंच गए थे। वहीं सेक्टर-11 थाना पुलिस विभागीय अधिकारियों और टीम के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है। उसके बाद ही संबंधित धारा में केस दर्ज किया जाएगा।

पुलिस का कहना, हमें नहीं दी सूचना
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई से पहले पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी और न ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को साथ ले जाया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक हरविंदर सिंह के शरीर पर कोई इंजरी का निशान नहीं है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच और विभागीय अधिकारियों के बयान के बाद संबंधित धारा में एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
- रामगोपाल, डीएसपी सेंट्रल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें