करीब 32 साल बाद चंडीगढ़ को केंद्र सरकार की ओर से प्रशासक की नियुक्ति का तोहफा मिला था। लेकिन चंद घंटों में ही केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार और अन्य राजनीतिक पार्टियों के दखल के बाद फैसले को पलट दिया।
बुधवार को रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और बीजेपी नेता अल्फोंस कन्नानथानम को चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त करने के फैसले पर शहर की सभी दलों के नेताओं ने खुशी जाहिर की थी। लेकिन एक दिन बाद ही केंद्र सरकार ने पंजाब के नए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को यूटी का प्रशासक बनाने की चिट्ठी जारी कर दी। स्थानीय नेताओं ने पाला बदलते हुए इस फैसले का भी समर्थन करना शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने इस मामले में कुछ नेताओं से बातचीत की।