फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का एक और तोहफा, मेयर से लेकर इन जनप्रतिनिधियों को अब मिलेगी पेंशन, जानें कितनी

Sun, 14 Jul 2019 11:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा में अब नगर निगमों के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद प्रधान, नगर पालिका प्रधानों को अब पेंशन मिलेगी। हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में घोषणा की थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के प्रधानों की तर्ज पर शहरी निकाय संस्थाओं में भी बीते पांच चुनावों में बने मेयर से लेकर प्रधान को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरंतर पंचायती राज संस्थाओं से लेकर शहरी निकाय संस्थाओं को मजबूती देने की दिशा में निरंतर कदम बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत 1 नवंबर को पानीपत में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निकाय संस्थाओं के मुखिया को पेंशन देने की घोषणा की थी। अब शहरी स्थानीय निकाय द्वारा तैयार इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुहर लगा दी है।

इसके तहत बीते पांच चुनाव के दौरान नगर निगम के भूतपूर्व मेयर को चार हजार रुपये मासिक, सीनीयर डिप्टी मेयर को तीन हजार रुपये मासिक, डिप्टी मेयर को दो हजार रुपये मासिक, नगर परिषद प्रधान को दो हजार रुपये मासिक तथा नगर पालिका प्रधान को 1500 रुपये मासिक देना निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 14 मेयर, 14 सीनियर डिप्टी मेयरे, 14 डिप्टी मेयर व 38 प्रधान निगम बनने से पूर्व परिषद के प्रधान, नगर परिषद के भूतपूर्व 88 प्रधान एवं नगर पालिका के 172 प्रधान को पेंशन का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें