फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, लोन लेना हुआ आसान

Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
home loan12
विज्ञापन
हरियाणा के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब वाहन और आवास के लिए लोन लेना आसान हो गया है। अब कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक से 8.1 प्रतिशत की ब्याज दर ऋण का फायदा ले सकेंगे। अब कम ब्याज दर पर बिना किसी देरी और परेशानी आवास, वाहन के अलावा निजी कर्ज भी ले सकेंगे।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों से ऋणों पर पर वसूली जाने वाली ब्याज दर बैंक ऋणों की मौजूदा दर की तुलना में कम है। इनके ब्याज पर मिलने वाली छूट सरकार वहन करेगी।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी कर्मचारियों को ऋण उपलब्ध करवाने का कार्य पंजाब नेशनल बैंक को सौंपने के वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे सरकार की ओर से कर्मचारियों से किया गया एक और वादा पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ और पंचकूला में खुलेगी विशेष शाखा
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य सरकार के इस कार्य को बैंकों को सौंपने से सरकार को 700 करोड़ रुपये की बकाया ऋण प्राप्ति समेत करीब 1000 करोड़ रुपये की कुल बचत होगी, जिसे विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से कर्मचारियों को शीघ्रता से ऐसे ऋण जारी करने के उद्देश्य से चंडीगढ़, पंचकूला में एक विशेष शाखा की शुरुआत की जाएगी। सभी ऋण प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें