फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ विक्रेताओं के लिए लगाया गया ऋण मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आत्मनिर्भर भारत सप्ताह के तहत प्रदेश भाजपा की ओर से सेक्टर-32 की मार्केट में प्रधानमंत्री द्वारा पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) के लिए घोषित ‘स्वनिधि सहयोग योजना’ के अंतर्गत ऋण उपलब्ध करवाने के लिए ऋण मेले का आयोजन किया गया। मेले की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने की।
विज्ञापन

सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर व्यक्ति का ख्याल रखा है, जिसका परिणाम यह ऋण मेला है। इस योजना के तहत प्रत्येक रेहड़ी फड़ी वाले पथ विक्रेताओं को बिना किसी परेशानी के 10 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से पथ विक्रेताओं पर बड़ी मार पड़ी है। इससे कुछ राहत देने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि चंडीगढ़ नगर निगम व बैंकों के सहयोग से लगाए गए इस मेले में पथ विक्रेताओं को इस स्कीम के बारे में जानकारी दी जा रही है। लोगों से मौके पर फार्म भरवा कर ऋण देने की प्रक्रिया की गई। एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने नेताओं का स्वागत किया और स्ट्रीट वेंडर्स से इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर इलाका पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, नरेश अरोड़ा, गौरव गोयल, शिप्रा बंसल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री अश्वनी पराशर, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें