क्रिकेट कप की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने एमसीसी मोहाली को छह विकेट से हराकर यू फार एवर क्रिकेट कप को जीत लिया। टूर्नामेंट दिव्या पब्लिक स्कूल 44 के क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेला गया।
मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी एमसीसी मोहाली की शुरूआत खराब रही और पूरी टीम 15.4 ओवर में कुल 57 के स्कोर पर सिमट गई। विवेक सबसे अधिक 15 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में जसपाल सिंह ने 9 रन देकर चार विकेट झटके। इशात ने सात रन देकर दो विकेट, अरुण लूथरा ने 22 रन देकर दो विकेट लिए।
रनों का पीछा करने उतरी लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम 7.1 ओवर में चार विकेट पर 58 रन बनाकर मैच को जीत लिया। जसपाल सिंह ने 18 और अरुण लूथरा 13 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में एमसीसी मोहाली की ओर से धीरज ने 18 रन देकर दो और अनीश ने 21 रन देकर दो विकेट झटके।