फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए क्या कर रहे हैं राहुल?

Sat, 15 Mar 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लाइव वीडियो चैट के जरिये देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान शहर से दो कांग्रेसी नेताओं ने भी उनसे सवाल किए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के कांग्रेसी भी सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में राहुल गांधी को सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की और यूथ कांग्रेस महासचिव हरमेल केसरी के सवालों के जवाब दिए।

लक्की का राहुल से सवाल था कि वह देश के युवाओं को सशक्त करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं? खासकर ऐसे युवाओं को जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है?

इस पर राहुल गांधी ने कहा कि हमने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को मजबूत किया है। इस चुनाव और इसके बाद होने वाले चुनाव में हम युवाओं को आगे बढ़ाएंगे, उन्हें चुनाव लड़ना सिखाएंगे।
विज्ञापन


हरमेल केसरी ने राहुल गांधी से पूछा कि ग्रामीण भारत में शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली को कैसे मजबूत किया जाए? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वर्ष 2019 तक हर गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

इस मौके पर मौजूदा सांसद और कांग्रेस के प्रत्याशी पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीबी बहल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

यूट्यूब पर अपलोड किया लाइव टेलीकास्ट
चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया सेल इंचार्ज व पार्षद गुरबक्श रावत ने बताया कि कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेस की वेबसाइट www.Kkhidkee.com पर दो दिन पहले प्रश्न डालने के  लिए कहा गया था।

उनके सवालों का विश्लेषण और चयन करने के बाद ही प्रतिभागियों का चयन किया गया। राहुल और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लाइव सत्र www.Kkhidkee.com वेबसाइट पर था, जिसे बाद में यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें