अपडेटः 4 बजे तक
टैगोर थियेटर में आज शाम साढ़े 6 बजे 'पंच परमेश्वर' नौटंकी खेली जाएगी। देखना चाहते हैं तो जरूर पहुंचे।
अपडेटः 2:55 बजे तक
पंजाब कला भवन में आज शाम 6 बजे 'अगली दस तक होन तां पहलां' नाटक का मंचन होगा। देखना चाहते हैं तो पहुंचिए।
अपडेटः 2:05 बजे तक
लाजपत राय भवन में मृगनयनी नाम से एक आर्ट एग्जीबिशन चल रही है। इसमें मध्यप्रदेश के कलाकारों का हुनर आपको देखने को मिलेगा। तो पहुंचिए वहां।
अपडेटः 1:05 बजे तक
सेक्टर-17 स्थित नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी) में मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (एमओसीआईटी) के सहयोग से युवाओं के लिए शुरू किया गया खास स्किल डेवलेपमेंट प्रोग्राम चल रहा है।
अपडेटः 12:05 बजे तक
आर्ट गैलरी में कलाकार तारा शर्मा की एक आर्ट एग्जीबिशन चल रही है। देखना चाहते हैं तो पहुंचिए। यह 9 फरवरी तक चलेगी।
अपडेटः 11:20 बजे तक
सीएचबी की ओर से 143 बूथों की निलामी चल रही है।
अपडेटः 9:50 बजे तक
गवर्नमेंट हाई स्कूल, सेक्टर-25 में ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। यह 10 बजे से शुरू होगी।
अपडेटः 9:20 बजे तक
सर्कस ग्राउंड, सेक्टर-17 में वूलन कपड़ों की एग्जीबिशन चल रही है। यह 11 बजे शुरू होगी और रात 8 बजे तक चलेगी।