update till 04:15pm
फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान के अंतरर्राष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदलकर शाम छह बजे कर दिया गया है। पहले दोनों देशों के रेंजरों के बीच रिट्रीट सेरेमनी साढ़े 5 बजे होती थी।
चुनाव आयोग ने आदेश जारी किए हैं कि पटियाला लोकसभा के तहत आते नाभा हलका के दो बूथों पर तीन मई को दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।
हरियाणा
अंबाला-हिसार हाइवे पर गांव मटहेड़ी जट्टा के पास बस ने छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। छात्र स्कूल के लिए हाइवे से गुजर रहा था, कि तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
update till 12:49pm
पंजाब
लुधियाना में कपड़ा मार्केट में 3-4 दुकानों में आग लगने से लाखों के नुकसान की खबर है। खोखों की दुकानों में रखा था कपड़ा। हादसा, रेहड़ी मार्केट में हुआ। 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं।
हरियाणा
सिरसा के निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा अपनी पार्टी बनाने से पहले बुधवार को हुड्डा सरकार से समर्थन वापस लेंगे। वे समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को सौंपेंगे। पार्टी का ऐलान आज गुड़गांव में किया जाएगा।
करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत की खबर है। ब्लीडिंग नहीं रूकने से हुई महिला की मौत, डाक्टरों की लापरवाही बताया जा रहा है कारण। कंपाउंडरों ने महिला पर खुद आजमाए हाथ, डाक्टर नहीं पहुंचे इलाज को
पानीपत में वकीलों ने दूसरे दिन भी रखा वर्क सस्पेंड। कोर्ट का समय नौ से तीन बजे तक करने का किया विरोध। वकीलों ने कोर्ट का समय आठ से दो बजे तक करने की मांग की। जिला बार एसोसिएशन की अगुवाई में वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड।
कुरुक्षेत्र में पूर्व आईजी रणवीर शर्मा आज करेंगे राजनैतिक दल की घोषणा। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता आईडी स्वामी के दामाद हैं रणवीर। आईजी पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे रणवीर।
चंडीगढ़
चेन्नई में ट्रेन में हुए धमाके के मद्देनजर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई। स्टेशन पर अलर्ट घोषित कर रखा है। दिनभर ट्रेनों की होती रही चेकिंग
कनेक्ट सुपर जोड़ी कांटेस्ट का फाइनल आज चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में होगा। आयोजन में हास्य कलाकार सुदेश लाहिड़ी और गिप्पी ग्रेवाल शामिल होंगे।
होटल सील के मामले में प्रशासन आज हाईकोर्ट में दाखिल करेगा जवाब
- चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा होटल सील करने के मामले में प्रशासन हाईकोर्ट में आज जवाब देगा
- हाईकोर्ट ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन से जवाब मांगा है कि बिना किसी पूर्व सूचना के होटल को सील क्यों किया गया।