फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, DID की इस नन्हीं डांसर और उसके कोरियो से

Wed, 09 Apr 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डांस रिएलटी शो में अक्सर बहने वाले आंसू सच्चे होते हैं, क्योंकि इमोशन भी रिएलटी शो का एक हिस्सा है। रिएलटी शो डांस इंडिया डांस सीजन-3 में बच्चों को डांस सिखाने वाले सनम जौहर ने यह बात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के एक होटल में कही।
विज्ञापन


सनम यहां डांस इंडिया डांस की प्रतिभागी अनुष्का छेत्री के साथ पहुंचे थे। सनम ने बताया वैसे तो कभी डांस केबारे में इतना नहीं सोचा, लेकिन किस्मत ऐसी थी की मुंबई ले गई। सनम दिल्ली के हिंदू कालेज से फिजिक्स में ऑनर्स कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने डांस इंडिया डांस के लिए अपना ऑडिशन दिया।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 8 साल की अनुष्का के बारे में बताते हुए सनम ने कहा कि वह उनकी सबसे फेवरेट स्टूडेंट है। वैसे तो काफी शर्माती है, लेकिन जब बात डांस करने कि आए तो स्टेज में खूबी से डांस करती है, इसलिए इसे शो में इसे छोटा पैकेट भी कहा जाता है।
विज्ञापन


एक बार जब उसे डांस के लिए जूनियर सरोज खान कहा गया तो बहुत भावुक हो गया था। सनम ने कहते हैं कि कभी कभी मन करता है कि अनुष्का को अडॉप्ट कर लें।

बच्चों को सिखाने में दिक्कत नहीं आती
बच्चों को डांस सिखाने में कोई दिक्कत नहीं आती, उनको जिस तरह से सिखाओ वह सीख जाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए मंगलवार का दिन फ्री होता है, जिसमें वह अपने और काम कर सकते है, लेकिन बाकी दिनों में सुबह 9 बजे से रात के9 बजे तक वह रिहर्सल करते है।

आगे के प्रोजेक्ट के बारे में सनम ने बताया कि  वह थोड़ा बहुत गा भी लेते हैं और एक्टिंग करने के भी इच्छुक है। रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी में सनम कोरियोग्राफ कर चुके हैं और उनकी नई फिल्म एबीसीडी-2 जल्द ही शुरू करने जा रहे है। सनम ने कहा कि उम्मीद है कि उसमें भी कुछ काम करूं।
 
3 साल से डांस कर रही हूं: अनुष्का
दार्जलिंग की 8 वर्षीय अनुष्का ने कहा कि वह तीन साल की उम्र से डांस सीख रही हैं। डांस करना उन्हें बहुत पसंद है और कोरियोग्राफी में उन्हें अहमद खान पसंद है। डांस इंडिया डांस के जज के बारे में बताते हुए अनुष्का ने कहा कि गीता कपूर उन्हें बहुत पसंद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें